
MP NEWS: मध्यप्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने फाइनेंस कंपनी में जमकर हंगामा किया। लड़की से जैसे ही फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने लोन की किस्त जमा न करने का कारण पूछा और पैसा जमा करने के लिए कहा तभी युवती को कथित तौर पर देवी आ गईं। इसके बाद जो हुआ वो पूरा इस वीडियो में रिकॉर्ड हुआ है। पैसा मांगे जाने पर 'देवी' ने कर्मचारी को जमकर लताड़ा और भयंकर रूप भी दिखाया।
देखें वीडियो-
खंडवा शहर में नगर निगम चौराहे के पास एक फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी से एक लड़की ने लोन ले रखा है और पिछली कुछ किस्तें लड़की ने जमा नहीं की हैं। EMI न भरने के कारण लड़की को दफ्तर में बुलाया गया था और जब उससे किस्त भरने के लिए कहा गया तभी लड़की को कथित तौर पर देवी आ गईं और देवी ने दफ्तर में भयंकर रूप दिखाना शुरु कर दिया। पूरा घटनाक्रम दफ्तर में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद किया है और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि जैसे ही कर्मचारी ने लड़की से किस्त भरने के लिए कहा तो उसे देवी आ गईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से देवी ने दफ्तर में हंगामा किया वो जीभ निकालकर आंखें बड़ी करके चिल्लाती रही। देवी ने कंपनी के कर्मचारी से कहा क्या पैसा पैसा करता है जिस पर कर्मचारी कहता है कि पैसे तो नहीं छोड़ूंगा। वीडियो में आगे दिख रहा है कि कुछ देर तक हंगामा करने के बाद युवती जमीन पर बैठ जाती है और फिर दफ्तर में लगी भगवान की फोटो के सामने जाकर सिर झुकाती है और तभी उसे जलता हुआ कपूर दिया जाता है जिसे वो खा लेती है और फिर दफ्तर से चली जाती है।
Updated on:
27 Feb 2025, 4:50 PM IST
Published on:
27 Feb 2025, 4:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.