31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का लहंगा खरीदने जा रही 26 साल की युवती को आया साइलेंट अटैक…

mp news: सहेली की शादी में जाने के लिए बाजार से लहंगा खरीदने जा रही थी 26 साल की सुलभा गुप्ता, रास्ते में मौत...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Feb 2025, 3:59 PM IST

indore

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी का लहंगा खरीदने के लिए बाजार जा रही एक 26 साल की युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। घर से कुछ दूरी पर ही युवती गश खाकर गिरी और जब तक दोस्त व छोटी बहन व उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साइलेंट अटैक आने से युवती की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

लहंगा लेने जा रही थी बाजार


26 साल की सुलभा गुप्ता गणेश नगर में अपनी बहन के साथ किराए से रहती थी। वो शाम को अपनी एक सहेली की शादी में जाने के लिए लहंगा खरीदने बाजार जा रही थी साथ में छोटी बहन व एक दोस्त और था। घर से कुछ दूरी पर ही चौराहे पर सुलभा अचानक गश खाकर गिर गई। छोटी बहन और दोस्त उसे तुरंत तेजाजी नगर इलाके के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुलभा मूल रूप से खरगोन की रहने वाली थी उसके पिता की किराने की दुकान है जिन्हें घटना की सूचना दी गई जिसके बाद परिवार इंदौर पहुंचा।


यह भी पढ़ें- एमपी में जयमाला के बाद बदला दुल्हन का मूड, शादी से किया इंकार…


साइलेंट अटैक से मौत की संभावना


सुलभा की मौत साइलेंट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सुलभा के पिता सुनील गुप्ता ने बताया कि सुलभा ने कुछ दिन पहले नेट की परीक्षा पास की थी। वह छोटी बहन साक्षी के साथ इंदौर में रहकर थी और पिछले 7 साल से तैयारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें- एमपी में घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर पहुंचने से पहले थमी सांसें