31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में जयमाला के बाद बदला दुल्हन का मूड, शादी से किया इंकार…

MP NEWS: दूल्हे के जयमाला डालने से पहले ही बेहोश हुई दुल्हन, होश में आने के बाद हुई जयमाला..फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इंकार...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Feb 2025, 6:42 PM IST

CHHINDWARA NEWS

MP NEWS: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी के दौरान जो हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शादी में जयमाला होने के बाद फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी करने से इंकार करते ही हडकंप मच गया। दूल्हा व उसके परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे व उसके परिजन का कहना है कि दुल्हन को शादी नहीं करनी थी तो पहले बता सकती थी, अब समाज में क्या मुंह दिखाएंगे।

जयमाला के दौरान बेहोश हुई दुल्हन

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के एक मैरिज गार्डन में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात शादी का कार्यक्रम हो रहा था। रामकोना का रहने वाला दूल्हा परासिया की रहने वाली दुल्हन को लेने के लिए बारात के साथ धूमधाम से मैरिज गार्डन पहुंचा। स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे। पहले दुल्हन ने जयमाला पहनाई लेकिन जैसे ही दूल्हे की बारी आई तो दुल्हन बेहोश हो गई। दुल्हन के बेहोश होते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां करीब 2-3 घंटे तक इलाज के बाद वापस दुल्हन को मैरिज गार्डन लाया गया और जयमाला की रस्म हुई।


यह भी पढ़ें- एमपी में पति देखता रहा पटवारी बनने के सपने और बीवी कर गई बड़ा कांड…



जयमाला के बाद बदला मूड, फेरों से पहले शादी से इंकार

जयमाला होने के बाद शादी की दूसरी रस्में पूरी की गईं लेकिन जैसे ही फेरों की बारी आई तो दुल्हन का मूड बदल गया और उसने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी करने से इंकार करते ही हड़कंप मच गया। दूल्हा व बाराती-घराती सब हैरान रह गए। दूल्हे ने दुल्हन से शादी नहीं करने का कारण पूछा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी प्रयासों के बाद भी जब दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हा व उसके परिवारवाले थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।


यह भी पढ़ें- एमपी में दूल्हे ने लौटाए शादी के टीका में मिले लाखों रूपए, सिर्फ 1 रू. लिया

'अब समाज में क्या मुंह दिखाएंगे'

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दूल्हे के परिजन ने बताया कि दूल्हा रेलवे में ग्रुप डी में कर्मचारी है। दुल्हन के इस तरह से शादी से इंकार करने से उन्हें आर्थिक नुकसान तो हुआ ही है साथ ही उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो गई है अब समाज में क्या मुंह दिखाएंगे। अगर दुल्हन को शादी नहीं करनी थी तो पहले बता सकती थी। उसने शादी के बाद पढ़ाई करने की बात कही थी तो हम उसके लिए तैयार थे। वहीं बताया जा रहा है कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी। उसने अपने परिवार को भी यह बात बताई थी। वह इस मामले को लेकर थाने भी गई थी। फिर भी परिवार जबरन उसकी शादी कराना चाहता था।


यह भी पढ़ें- सास बोली- बहू बेटे को हाथ नहीं लगाने देती थी, बहू का जवाब- मेरा मेडिकल करा लो..