शुक्रवार रात को श्योपुर शहर में एक मैरिज गार्डन में प्रदीप जाट की शादी थी। दूल्हा बनकर प्रदीप घोड़ी पर सवार होकर नाचते हुए बारातियों के साथ दुल्हन लेने के लिए मैरिज गार्डन पहुंचा था। तोरण मारने के बाद जैसे ही घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा प्रदीप स्टेज की ओर बढ़ा तभी अचानक वो घोड़ी पर बैठे-बैठे ही अचेत हो गया। शादी की खुशियों के बीच कुछ पल के लिए किसी का उसकी ओर ध्यान नहीं गया और घोड़ी वाला ही दूल्हे को संभालता रहा लेकिन जैसे ही पास खड़े लोगों ने प्रदीप को अचेत देखा तो हड़कंप मच गया।