30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीन शेड में खंडवा की रामनगर पुलिस चौकी, आवंटित जमीन पर अतिक्रमण

खंडवा. जसवाड़ी रोड रामनगर चौराहे पर टीन शेड में पुलिस चौकी संचालित हो रही है। चौकी के लिए इस मार्ग पर होटल के सामने पुलिस को जमीन भी आवंटित हैं लेकिन अनदेखी के चलते इस जमीन पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जमीन पर लगा पुलिस का बोर्ड भी ढक गया है। इधर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास भी पुलिस को जमीन मिली थी, जिसे निगम ने वापस ले लिया। अब चौकी के लिए एक मात्र जमीन हैं, जिस पर हो रहे अतिक्रमण होने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 30 Oct 2026, 11:46 AM IST

पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन पर लगा बोर्ड झाडि़यों से ढक गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र का रामनगर एरिया अधिक संवदेनशील है। जिसमें चिराखदान और मल्टी क्षेत्र अति संवेदनशील होने के साथ ही अपराधिक गतिविधियों का गढ़ भी बनता जा रहा है। सिमी को लेकर भी एक समय चिराखदान क्षेत्र चर्चा में रहा है। इसको देखते हुए यहां रामनगर चौकी बनाई गई। चौकी फिलहाल टीन शेड में संचालित हो रही है।

100 मीटर दूर ही अतिक्रमण

चौकी के लिए चौराहे से कुछ ही दूर करीब 100 मीटर पर जमीन आवंटित है। यहां बकायदा बोर्ड भी लगा है जिस पर यह भूमि पुलिस विभाग के अधिपत्य में हैं लिखा हुआ है। लेकिन इस बोर्ड को लगाकर पुलिस विभाग भूल गया। अब इस जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। जमीन के आसपास निजी धर्मशाला और सरकारी स्कूल है। अतिक्रमण के चलते जमीन धीरे-धीरे सिमटती जा रही है।

बजट उपलब्ध, नहीं हो रहा उपयोग

बताया जाता है कि रामनगर पुलिस चौकी के भवन के लिए बजट भी आ गया है, लेकिन इसका उपयोग अभी नहीं हो पाया। इस वित्तीय वर्ष में बजट का उपयोग नहीं होने पर, यह शासन के खाते में वापस चला जाऐगा। इसकी संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में जमीन और बजट दोनों होने के बाद भी पुलिस इसका उपयोग नहीं कर पा रही है।

  • रामनगर पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन की नपती की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के बाद इसे उपयोग में लिया जाएगा। - अगम जैन पुलिस अधीक्षक।