भोपाल

भाजपा विधायक बोले- पिछली बार मंत्रियों-अफसरों के रवैये से गई सरकार, अब इस पर रखें ध्यान

शिवराज का विधायकों से वनटूवन

2 min read
Mar 18, 2020
शिवराज का विधायकों से वनटूवन,शिवराज का विधायकों से वनटूवन,शिवराज का विधायकों से वनटूवन

भोपाल। सीहोर के करीब एक रिसोर्ट में रोके गए भाजपा के लगभग सौ विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वनटूवन चर्चा की। यह चर्चा लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। हर विधायक ने अकेले में शिवराज और वीडी शर्मा के सामने खुलकर अपनी बात रखी। कुछ विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री से साफ कहा कि पिछले पंद्रह साल की सरकार में आखिरी के पांच साल हमारे लिए ठीक नहीं थे। मंत्रियों और अफसरों ने सुनना ही बंद कर दी थी, उनके इस रवैये के कारण ही सरकार गई है। इसलिए भविष्य में भाजपा की सरकार बने तो इस पर सबसे ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है।

चर्चा के दौरान शिवराज सिंह और वीडी शर्मा ने विधायकों से पूछा कि वे क्या अनुभव कर रहे हैं, भविष्य में किस तरह की भूमिका चाहते हैं। कई सीनियर विधायकों ने खुल कर वनटूवन में कहा कि अब उनका विधायक के रूप में अंतिम कार्यकाल है। उम्र के फेक्टर में अगली बार टिकट मिले इस पर संशय है, ऐसे में यदि सरकार बनती है तो उन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए। दो आदिवासी विधायकों ने एसटी कोटे से भविष्य में मंत्री बनाने की मंशा जाहिर की। कुछ विधायकों ने कांग्रेस शासनकाल में उनके व उनके परिवारजनों पर दर्ज हुए मामले और कारोबार खत्म करने की शिकायत भी दोनों नेताओं से की।
---

हमारे सम्मान का रखा जाए ध्यान-
भाजपा विधायकों ने वनटूवन के दौरान अपने सम्मान को लेकर भी तीखी नाराजगी जाहिर की। कुछ विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार में ही यह हाल थे कि विधायक को उसका सम्मान नहीं मिल रहा था, ऐसे में कांग्रेस की सरकार के डेढ़ साल में तो प्रोटोकॉल ही खत्म हो गया। विधायक के पास अगर ताकत नहीं होगी तो जनता क्यों आएगी। हमारे सम्मान का ध्यान रखा जाए।

---
आज शिवराज -वीडी की टीम के बीच मैच-

बुधवार शाम शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के साथ रिसोर्ट के लॉन में क्रिकेट खेला। इस दौरान शिवराज ने बॉलिंग भी की और बल्ले से शॉट भी लगाए। गुरूवार शाम साढ़े 4 बजे विधायकों की दो टीम शिवराज इलेवन और वीडी इलेवन के बीच मैच भी रखा गया है।

Published on:
18 Mar 2020 11:28 pm
Also Read
View All