भोपाल

त्योहार पर बढ़ी चांदी की चमक, एक लाख के पार पहुंचे दाम

Silver Gold Price Today : बाजार में सोने-चांदी के दाम आपकी जेबों पर असर डाल सकते है। जान लीजिए क्या है बाजार के भाव....

less than 1 minute read
Oct 24, 2024

Silver Gold Price Today : त्योहारों को देखते हुए सराफा बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव कहीं आपको परेशान न कर दें। धनतेरस और दीपावली का समय नजदीक आ रहा है। इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। फेस्टिवल सीजन के चलते बाजारों में इनकी बढ़ती मांग ने दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार बाजार में सोने-चांदी के दाम आपकी जेबों पर असर डाल सकते हैं। यहां जानें क्या हैं बाजार के भाव...

चांदी के दाम छू रहे आसमान

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को चांदी के भाव ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं। त्योहारी सीजन में चांदी 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। आज भोपाल में 1 किलो चांदी की कीमत 1,04,500 है। वहीं रतलाम में 1 किलो चांदी के दाम 1,02,621 रुपए पहुंच गए हैं।

पिछले 5 दिन में चांदी के भाव (जबलपुर)

23 अक्टूबर - 102,621 (प्रति किलो)
22 अक्टूबर - 102,621 (प्रति किलो)
21 अक्टूबर - 97,205 (प्रति किलो)
20अक्टूबर - 97,205 (प्रति किलो)
19 अक्टूबर - 97,205 (प्रति किलो)

भोपाल में आज 24 कैरट सोने के दाम(Gold Price)

1 ग्राम - 8,012 रुपए
8 ग्राम - 64,096 रुपए
10ग्राम - 80,120 रुपए
100 ग्राम - 8,01,200 रुपए

इंदौर में आज 24 कैरेट सोने के दाम

1 ग्राम - 7,965 रुपए
8 ग्राम - 63,720 रुपए
10ग्राम - 79,657 रुपए
100 ग्राम - 7,96,500 रुपए

Updated on:
24 Oct 2024 10:52 am
Published on:
24 Oct 2024 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर