भोपाल

सर्दियों में होठों की देखभाल का ये है Best Option, lips हो जाएंगे पिंक और सॉफ्ट

सर्दियों Winter season में होठों lips की देखभाल treatment का ये है Best Option, lips हो जाएंगे पिंक pink और and सॉफ्ट soft  
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 4:27 PM IST
health news
सर्दियों में होठों की देखभाल का ये है Best Option, lips हो जाएंगे पिंक और सॉफ्ट

भोपाल/ चहरे की सुंदरता का बड़ा श्रेय सुंदर होठों को जाता है। किसी भी व्यक्ति के गुलाबी होठ उसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यही कारण है कि, हर कोई चाहता है कि, उसके होठ खूबसूरत दिखें। हालांकि, सर्दियों का सीजन आते ही अकसर लोगों को होठ फटने, होठों की स्किन खराब होने जैसी समस्याएं होने लगती है, जिसके उपचार स्वरूप वो कई तरह के क्रीम्स लगाते हैं। खासतौर पर लड़कियांइसे लेकर काफी सजग रहती है। आपको बता दें कि, जिस तरह एनर्जी और यंग लुक के लिए शरीर को हेल्दी खान-पान और सही देखभाल की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही होंठों को भी पर्याप्त देखभल की जरूरत होती है, अगर ये सही चीजों से की जाए, तो हमारे होठ भी सुंदर, स्वस्थ और गुलाबी रहें।


हर टिप्स हर सीजन में आएंगे काम

ये बात सही है कि, ये समस्या आमतौर पर लोगों में सर्दियों के सीजन में ही बढ़ जाती है। हालांकि, कई लोग हर सीजन में होठों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपको होठों की देखभाल हर सीजन में करेंगे। आइये जानते हैं उनके बारे में...।

ये टिप्स आएंगे आपके काम

-शहद और चीनी का स्क्रब

होठों पर अगर डेड स्किन हो या पपड़ी जम रही हो तो फिर उस पर जीभ लगाने या फिर हाथों से डेड स्किन निकालने के बजाय आधा चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिक्स करके होठों पर लगाएं। एक ब्रश की मदद से होंठों को धीरे-धीरे रब करें। इससे डेड स्किन को निकलेगी ही साथ ही होंठ सॉफ्ट भी होंगे।


-गाय के घी से मसाज

रात को सोने से पहले होंठों पर लिप बाम लगाने से फायदा होता है। हालांकि, इससे भी असरदार और फायदेमंद है गाय का घी। इसे रोजाना रात को सोने से पहले होठों पर रब कर लें, कुछ ही दिनों में आपके होठ मुलायम और गुलाबी नजर आने लगेंगे।


-ऑलिव ऑइल से मसाज

लिप्स को स्क्रब करने के अलावा उनकी मसाज भी करें। इससे वे गुलाबी हो जाएंगे। इसके लिए लिप्स पर कोकोनट या फिर ऑलिव ऑइल लगाएं और उंगलियों से मसाज करें।


-लिप्सटिक हटाकर लगाएं लिप बाम

रात को सोते वक्त कई महिलाएं मेकअप रिमूव करने के बाद लिपस्टिक रिमूव नहीं करतीं। इससे होंठों को काफी नुकसान होता है। रोजाना रात को लिपस्टिक हटाने के बाद लिप बाम लगाकर सोएं।


-खूब पानी पियें

इसके अलावा स्मोकिंग न करें और हेल्दी खान-पान रखें। बॉडी को डिटॉक्स रखें और खूब पानी पिएं। पानी की कमी लिप्स को भी ड्राई बना देती है जिससे वे बदसूरत दिखाई देने लगते हैं।

Published on: