भोपाल

विधानसभा अध्यक्ष करेंगे साइकिल यात्रा, चौपाल लगाकर होगा समस्याओं का निराकरण

यात्रा की शुरूआत 24 से, 31 को समापन में शामिल होंगे सीएम
less than 1 minute read
Oct 18, 2021
विधानसभा अध्यक्ष करेंगे साइकिल यात्रा, चौपाल लगाकर होगा समस्याओं का निराकरण
विधानसभा अध्यक्ष करेंगे साइकिल यात्रा, चौपाल लगाकर होगा समस्याओं का निराकरण

भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 24 अक्टूबर से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। उनकी यह यात्रा उनके अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में होगी। यात्रा के दौरान वे सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे, चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर निराकरण का प्रयास भी होगा। 7 दिवसीय यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को होगा। समापन मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

सात दिवसीय इस यात्रा के दौरान वे 72 गांवों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान जहां सूर्यास्त हो जाएगा, वे उसी गांव में आम लोगों के बीच रात्रि विश्राम करेंगे। गौतम ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन मानस तक पहुंचाना है। यात्रा के जरिए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक से अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बतौर अध्यक्ष को मिलने वाला कोई प्रोटोकॉल नहीं होगा, सिवाय सुरक्षा के। यात्रा की शुरुआत 24 अक्टूबर को पुरवा (पडरिया) गांव से होगी और रमपुरवा में रात्री विश्राम करेंगे। यात्रा के लिए समय सारणी तैयार की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक गांवों का भ्रमण किया जा सके।

Updated on:
18 Oct 2021 12:37 am
Published on:
18 Oct 2021 12:37 am