भोपाल

कुछ ही देर में इंदौर आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अचानक तय हुआ 3 घंटे का दौरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का एमपी दौरा, शाम को इंदौर में रहेंगे, जैन समाज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2026, 4:39 PM IST
Lok Sabha Speaker
speaker om birla - image credit patrika

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज एमपी आएंगे। वे करीब 3 घंटे इंदौर में रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम को जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली से दोपहर बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे रहे। वे शाम को इंदौर पहुंचेंगे और यहां जैन समाज के एक कार्यक्रम में शरीक होंगे। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला रात को ही दिल्ली लौट जाएंगे। कोटा शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी उनके साथ इंदौर आएंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली के 20 अकबर रोड से अपरान्ह 3 बजे रवाना हुए। वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। स्पीकर ओम बिरला ने यहां से 4.10 बजे की फ़्लाइट से इंदौर के लिए प्रस्थान किया। वे शाम 5.45 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पर उतरेंगे।

एयरपोर्ट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दलालबाग के लिए रवाना होंगे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्रपति नगर में यह कार्यक्रम शाम 6.05 बजे प्रारंभ होगा। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला यहां 2 घंटे रहेंगे। इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

वैष्णव विद्यापीठ आए थे स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इससे पहले करीब 7 माह पूर्व इंदौर आए थे। वे श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय उज्जैन रोड इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में इंदौर सांसद शंकर लालवानी और
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित थे।

युवाओं को बताया देश का भविष्य

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तब युवाओं को देश का भविष्य निरूपित किया था। उन्होंने वैष्णव ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की। स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि ट्रस्ट के समाजहित के कार्यों से प्रेरित होकर ही वे समारोह में आए। विद्यार्थियों से कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का अवसर मिला। लोकसभा अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में 32 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई थीं।

Updated on:
22 Sep 2026, 4:39 PM IST
Published on: