भोपाल

13 नवंबर 2018 यानि मंगलवार से इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा! बन जाएंगे करोड़पति…

हनुमान जी हो रहे हैं मेहरबान, मिलेगा समृद्धि का वरदान...

3 min read
Nov 10, 2018
13 नवंबर 2018 यानि मंगलवार से इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा! बन जाएंगे करोड़पति...

भोपाल। सनातन धर्म में बजरंगबली यानि हनुमानजी का खास महत्व है। ज्योतिष में रामभक्त श्री हनुमान मंगलवार के कारक देवता माने जाते हैं, लेकिन शनिवार का दिन भी इनके लिए खास माना गया है।

हनुमान जी को अजर अमर माना जाता है। माना गया है कि कल्युग के मुख्य रूप से श्री हनुमान और श्री गणेश ही देव हैं।

पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि हनुमान जी सर्वाधिक उपास्य देवता हैं। ये शक्ति के आगार, तेज की साकार प्रतिमा और साहस के प्रतीक है। उनका नाम लेते ही सब संकट टल जाते है, इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है।

हनुमान जी को लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर का लेप,
लाल मिष्ठान प्रिय हैं। इसके अलावा हनुमान जी को रामकथा प्रिय है और हनुमान चालीसा, हनुमत कवच व बजरंग बाण आदि का पाठ करने से उनकी कृपा बरसती है। वहीं रामरक्षास्त्रोत में भी कवच का प्रारुप हनुमान सहित जुड़ा माना जाता है।

ज्योतिष के मुताबिक मनुष्य के जीवन में ग्रहों की चाल का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है, इनकी चाल का सीधे हमारे जीवन पर असर होता है। यानि किसी भी ग्रह की दशा बदलने से राशियों की दशा भी निरंतर बदलती रहती है।

ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन से ही मानव जीवन में हमेशा ही उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है, जानकारों की मानें तो इस बार एक ऐसा महासंयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों अचानक बहुत अमीर बन सकतीं हैं।

पंचांग : मंगलवार, 13 नवंबर, 2018...
तिथि – षष्ठी – 28:24:07 तक
नक्षत्र – उत्तराषाढा – 29:37:12 तक
करण – कौलव – 15:06:08 तक, तैतिल – 28:24:07 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – शूल – 15:41:17 तक
वार – मंगलवार

ज्योतिष के अनुसार इस बार मंगलवार के दिन बड़ा ही शुभ योग बन रहा है, जिसके चलते कुछ राशि के जातकों को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में इन राशि वालों के जीवन में आ रहे सभी संकटों का नाश हो जाएगा।
इन राशियों पर रामभक्त हनुमान जी की कृपा से विशेष लाभ के योग बन रहे है, जिसके चलते इन्हें हर कार्य में सफलता मिल सकती है।

ये है वे राशियां जिन्हें होने जा रहा है खास लाभ..

1. सिंह राशि:
इस राशि के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बन रही है जिससे इन्हें जीवन में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे है। इस दौरान व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा।
इसके साथ ही अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रहेंगे। अगर आपको किसी से प्यार है तो अपने प्यार का इजहार कर दीजिए। आपको आपका प्यार जरूर मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

2. तुला राशि:
इस राशि के जातकों पर हनुमान जी अपनी अपार कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे इनके जीवन से हर कष्ट और दुखों का अंत होगा। वहीं प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आज धन लाभ का योग बना रहा हैं।

इसके अलावा विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

3. कुंभ राशि :
इस राशि के जातको को आज से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे ये बहुत उन्नति करेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

इस दिन सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से पुरे होंगे। विरोधी परास्त होंगे। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Assembly Election-2018: ये है आपकी विधानसभा सीट से जुड़ा खास सच, वोट देने से पहले इसे जरूर देख लें…
Published on:
10 Nov 2018 03:53 pm
Also Read
View All