- वैक्सीन लगवाने के लिए रहेगी छूट- 20369 एक्टेव केस- संक्रमण दर 10% से ज्यादा- 2839 नए कोरोनासंक्रमित मिले- और सख्ती करें- सीएम
भोपाल. कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में राज्यमें रेकॉर्ड 2839 नए मरीज मिले। 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब रविवार को 13 शहरों में लॉकडाउन रहेगा। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर लोगों ने स्वेच्छा से बंद का ऐलान किया है। भोपाल समेत लॉकडाउन वाले सभी शहरों में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आने-जाने की छूट रहेगी। महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के बाद अब बॉर्डर सील की जाएगी। यहां आवश्यक सेवाओं के वाहन और आपातकालीन आवागमन को छोड़कर शेष सभी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं, गणगौर समेत अन्य त्योहार घर में ही मनाने होंगे। सार्वजनिक रूप से त्योहार मनाने और मेलों की अनुमति नहीं होगी। इधर, पूर्व वित्तमंत्री जयंत कुमार मलैया की पत्नी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसे लेकर पूर्व मंत्री मलैया क्वॉरंटीन हो गए हैं।
आज यहां लगी है पाबंदियां
भोपाल, इंदौर . ग्वालियर,. बैतुल, विदिशा, उज्जैन, विदिशा, रतलाम, नीमच, नरससिंहपुर, छिंदवाड़ा, श्योपुर और खरगौन जिलों में लॉकडाउन लगा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालात ये हैं कि पिछले 72 घंटे में ही राजधानी में 1532 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं और आ नए कंटेनमेंट बने हैं। अब तक 51 कटैनमेंट बन चुके हैं। जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे आने वाले 24 घंटे में इतने ही कंटेनमेंट और बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में 20369 एक्टिव प्रकरण हैं। बीते 7 दिन का औसत पॉजिटिविटी रेट 10.1 फीसदी है। तुलनात्मक रूप से संक्रमण में देश में मध्य प्रदेश 8वें स्थान पर है। इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वहां कोरोना उपचार के लिए 10 हजार बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। गरीबों को आयुष्मान कार्ड के आधार पर मिले सुविधाएं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन की गाडलाइन जारी करें।
सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में बेड की उपलब्धता और टीकाकरण की जानकारी हर दिन मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनता को दी जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गरीबों का इलाज मुफ्त हो। उन्हें आयुष्मान कार्ड के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। जिन निजी अस्पतालों में बेड खाली हैं, उनके साथ अनुबंध कर संख्या बढ़ाएं। शिवराज ने फिर दोहराया कि मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगाएं। कुछ समय के लिए ओपन जेल में भी रखें। उन्होंने कहा, जो जिले लॉकडाउन की अनुमति चाहते हैं, उन्हें अनुमति दी जाए। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट समय पर आए।