भोपाल

ट्रेन में लाश के साथ सफर कर रहे थे यात्री, जैसे ही पता चला मच गया हड़कंप

जानकारी तुरंत जीआरपी को दी गई, जिसके बाद विदिशा स्टेशन पर जीआरपी द्वारा शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए विदिशा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2022, 6:00 PM IST
News
ट्रेन में लाश के साथ सफर कर रहे थे यात्री, जैसे ही पता चला मच गया हड़कंप

भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों को पता चला कि, वो एक लाश के साथ यात्रा कर रहे हैं। घटना की जानकारी तुरंत ही जीआरपी को दी गई, जिसके बाद विदिशा स्टेशन पर जीआरपी द्वारा शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए विदिशा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी द्वारा भोपाल समेत आसपास के अन्य स्टेशनों शव के संबंध में सूचना जारी कर दी है।

ट्रेन में बुजुर्ग का शव स्लीपर कोच-S1 में मिला है। बताया जा रहा है कि, मृतक की उम्र करीब 70 साल रही होगी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने विदिशा में शव को उतार कर जिला अस्पताल भेजवाया। भोपाल से चलकर बिलासपुर जाने वाली इस ट्रेन में लाश मिलने से मृतक के भोपाल से ही सवार होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर मृतक के परिजन को तलाशने में जुटे हुए हैं।


कमट्रोल रूम से विदिशा जीआरपी को मिली सूचना

दरअसल, बुधवार सुबह विदिशा जीआरपी थाने को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि, भोपाल से चलकर बिलासपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की S1 बोगी में लेट-वाथ के नजदीक एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर उसका परीक्षण किया परीक्षण में उसकी मौत होने की बात सामने आई। बुजुर्ग के शव को विदिशा उतारकर जिला अस्पताल के रूप में रखवाया गया है। उसकी पहचान करने के लिए भोपाल विदिशा और बीना की ओर जाने वाले कई स्टेशनों पर जहां ट्रेन का हॉल्ट है वहां पूछताछ करने की बात कही है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

Updated on:
3 Aug 2022, 6:00 PM IST
Published on: