भोपाल

करवाचौथ पर बीवी को जमकर कराई शॉपिंग, अब पता चला कहां से आए थे पैसे

mp news: पत्नी को शॉपिंग कराने के साथ ही नया फ्रिज, मोबाइल खरीदा..दोस्त निकला धोखेबाज..।

less than 1 minute read
Oct 24, 2024

mp news: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त के साथ ऐसा कुछ किया जिसकी कल्पना भी दोस्त ने नहीं की थी। आरोपी ने दोस्त को पहले तो जमकर शराब पिलाई और जब वो मदहोश हो गया तो उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। दोस्त का एटीएम चुराने के बाद आरोपी ने पांच बार में उसका पूरा खाता ही खाली कर दिया और दोस्त के चुराए पैसों से जमकर खरीददारी कर डाली।

मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके का है। जब शराब का नशा उतरा तो युवक को मोबाइल पर एटीएम से पैसे निकाले जाने के मैसेज मिले। उसने तुरंत पुलिस में एटीएम चोरी की शिकायत की और जब पुलिस ने जांच कर एटीएम चुराने वाले आरोपी को पकड़ा तो वो पीड़ित का दोस्त ही निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख रूपए से ज्यादा रूपए जब्त किए हैं। जबकि 1 लाख 35 हजार रूपए वो अब तक खर्च कर चुका है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे करवाचौथ पर बीवी को शॉपिंग करानी थी इसलिए उसने दोस्त का एटीएम चुराया था। आरोपी ने 5 दिनों में दोस्त के अकाउंट से करीब पौने चार लाख रूपए निकाले थे। जिनसे उसने एक फ्रिज खरीदा, एक महंगा मोबाइल खरीदा और बीवी को जमकर शॉपिंग कराई थी।

Updated on:
24 Oct 2024 09:33 pm
Published on:
24 Oct 2024 09:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर