भोपाल

MP में यहां आंधी-बारिश का अनुमान, मुंबई में मानसून की एंट्री

MP Weather: प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।
less than 1 minute read
May 28, 2025
Storm and rain predicted in bhopal and other parts MP today as monsoon entered in Mumbai
MP में यहां आंधी-बारिश का अनुमान (source- ANI)

MP Weather: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में इन दिनों प्री-मानसून (Pre-monsoon) एक्टिविटी जारी है। राजधानी में पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन नमी के कारण दोपहर बाद मौसम की रंगत अचानक बदली, शहर में तेज आंधी तूफान के साथ नए शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। इस बार केरल में मानसून की दस्तक समय से पहले हो गई है। प्रदेश में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। इसके कारण तापमान में थोड़ी राहत है लेकिन उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।

एक हफ्ता पहले पहुंचेगा मानसून

हालांकि मंगलवार को इससे आगे नहीं बढ़ पाया है, लेकिन शीघ्र ही इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। मुंबई में मानसून के आगमन के बाद तकरीबन एक सप्ताह में प्रदेश में भी मानसून पहुंच जाता है। ऐसे में इस बार प्रदेश में भी मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहले पखवाड़े में मानसून आ सकता है। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 16 जून जबकि भोपाल में 20 जून है।

विशेषज्ञों का ये है कहना

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि इस समय एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी छग और उससे सटे विदर्भ पर है, इसी प्रकार पश्चिमी मप्र में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण है, दक्षिण पूर्व राजस्थान से पश्चिमी मप्र से होते हुए उत्तरी छग तक एक ट्रफ जा रही है। नमी से बारिश हो रही है। अगले दो दिन पश्चिमी मप्र में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, जबकि पूर्वी मप्र में पांच से छह दिनों तक बारिश की स्थिति बन सकती है। मानसून अभी मुंबई में ही है इसके आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Published on:
28 May 2025 07:57 am