राजधानी भोपाल की मेकअप आर्टिस्ट पूजा मिश्रा का कहना है कि अगर सीजन और मौसम को देखते हुए मेकअप किया जाए तो आप सारा दिन फ्रेश और कूल होने के साथ ही खूबसूरत भी बनी रहेंगी। यहां जाने गर्मी में मेकअप करने का सही तरीका…
तेज गर्मी में मेकअप लुक को बनाए रखना बड़ा ही मुश्किल काम है। क्योंकि इस सीजन में चेहरे पर पसीना बहुत आता है। थोड़ा सा चलने के बाद चेहरे का मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। वहीं गलत तरीके से किया गया मेकअप आपका कॉन्फिडेंस बिगाड़ सकता है। क्योंकि ऐसा मेकअप आपका लुक खराब कर देता है।
ये भी पढ़ें
पसीनों के कारण फेस पर पैचेस दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ लोग बार-बार टचअप करते रहते हैं और परेशान होते हैं। यहां राजधानी भोपाल की मेकअप आर्टिस्ट पूजा मिश्रा का कहना है कि अगर सीजन और मौसम को देखते हुए मेकअप किया जाए तो आप सारा दिन फ्रेश और कूल होने के साथ ही खूबसूरत भी बनी रहेंगी। यहां जाने गर्मी में मेकअप करने का सही तरीका…
ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन की तो मेकअप सही तरीके से ना किया जाए तो 15 मिनट के अंदर चेहरे पर पैचेस दिखने लगते हैं। इसलिए अक्सर ऐसा कहा जाता है कि मौसम के हिसाब से मेकअप करना चाहिए। यही नहीं गर्मियों में कोशिश करनी चाहिए कि जितना हो सके उतना कम मेकअप किया जाए।
दरअसल, यह कैरी करने में भी आसान होता है और लंबे समय तक टिका रहता है। वहीं मिनिमल मेकअप फॉलो कर रही हैं तो कुछ बेसिक टिप्स को जरूर फॉलो करें। इसकी मदद से मेकअप पसीने के साथ नहीं बहेगा। साथ ही, ये टिप्स लुक को फ्लॉलेस बनाए रखेंगे।
गर्मियों में आई मेकअप भी पसीने से फैल जाता है। इसलिए जब भी काजल अप्लाई करें उसके ऊपर से पाउडर से टचअप देना ना भूलें। ये काजल को फैलने से रोकेगा।