भोपाल

पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था भोपाल से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी, 16 जून तक मिला रिमांड

Suspect Terrorist Arrest : एटीएस द्वारा भोपाल से पकड़ाए संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में पता चला है कि, वो पाकिस्तानी एजेंट्स से व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिये जुड़ा था। संदिग्ध स्लीपर सेल 3 साल से प्रदेश में रह रहा था।

2 min read
Suspect Terrorist Arrest
Suspect terrorist arrest in Bhopal (भोपाल से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी Photo Source- Patrika)

Suspect Terrorist Arrest in Bhopal :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी साजिशों को नाकाम करते हुए शहर के काजी केम्प इलाके से मोहम्मद फराज नाम के एक संदिग्ध स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदेशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

इधर, संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। वहीं, कोर्ट ने आरोपी को 16 जून तक पुलि रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी का मानना है कि, आोपी से कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

3 साल से भोपाल में छिपा था फराज

फिलहाल, अबतक की जांच में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि, आरोपी मोहम्मद फराज पिछले तीन साल से भोपाल में रह रहा था। सामने ये भी आय़ा है कि, शहर में रहकर वो चुपचाप अपना नेटवर्क फैलाने का काम कर रहा था और स्थानीय स्तर पर अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में जुटा था।

पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क, 'टारगेट किलिंग' की तैयारी

एटीएस की पूछताछ और जांच में आरोपी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी मोहम्मद फराज एक पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से सक्रिय रूप से जुड़ा था। वो सीधे तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके इशारों पर काम कर रहा था। सूत्रों की माने तो आरोपी को सही समय आने पर टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने फराज को कई कट्टरपंथी और जिहादी वीडियो भेजे थे। इसके अलावा, आरोपी के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और अन्य जिहादी सामग्री मिलने का भी दावा किया गया है।

यूपी के देवबंद से भी जुड़े तार

इस आतंकी नेटवर्क के तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि, भोपाल में रहने वाला फराज, उत्तर प्रदेश के देवबंद के रहने वाले नईम अब्दुल्ला के लगातार संपर्क में था। हालही में एटीएस ने नईम को भी गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसियां अब नईम और उसके संपर्कों की भी कुंडली खंगालने में जुट गई है। देश के खिलाफ बड़ी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद फराज के खिलाफ UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) और अन्य गंभीर राष्ट्रविरोधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को 16 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

Updated on:
13 Jun 2026 02:06 pm
Published on:
13 Jun 2026 12:37 pm