स्वच्छता में MP नंबर वन, राष्ट्रपति ने महापौर को दिया पुरस्कार
भोपाल. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के सभी राजधानियों में भोपाल ने देश की सबसे साफ़ राजधानी कैटेगरी में बाजी मारी। इसके लिए बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भोपाल महापौर आलोक शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर स्थानीय जनता, ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि, सफ़ाई कर्मियों के जज़्बे व स्थानीय प्रशासन को बधाई दी।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1103188578706907136
आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के तहत 7 कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें सबसे स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ बड़ा शहर (10 लाख से ज्यादा आबादी वाला), सबसे स्वच्छ मध्यम आबादी वाला शहर, सबसे स्वच्छ छोटा शहर, सबसे स्वच्छ राजधानी, सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट, सबसे स्वच्छ गंगा टाउन कैटगिरी शामिल थी।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी और उज्जैन को 10 लाख की आबादी का देश का सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भोपाल महापौर आलोक शर्मा के अलावा इंदौर की महापौर मालिनी गौड़, निगम आयुक्त आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम, कंसल्टेंट असद वारसी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।