भोपाल

स्विमिंग के बड़े खिलाड़ी ने नीट यूजी में हासिल की 143 वीं रैंक

इशान बिसोनिया की बड़ी उपलब्धि  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 11:09 AM IST
ishan.jpg
स्विमिंग के बड़े खिलाड़ी ने नीट यूजी में हासिल की 143 वीं रैंक

भोपाल. सोमवार को घोषित नीट यूजी परिणाम में प्रदेश की राजधानी भोपाल के इशान बिसोनिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्हें देश में 143वीं रैंक मिली है. इशान ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता पाई है. उन्होंने कहा कि लगातार कोशिश करने से सफलता मिलती ही है. खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ ही इशान अच्छे खिलाड़ी भी हैं.

इशान ने बताया कि पिता उनके आदर्श हैं और वे उन्हीं जैसा बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अभी एमबीबीएस करूंगा, भविष्य में क्या करना है, उसके बारे में बाद में ही सोचूंगा. इधर इशान के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी ने परीक्षा की तैयारियों में बेटे का पूरा ख्याल रखा. उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता में उनका कोई योगदान नहीं है.

इशान स्विमिंग में स्टेट चैंपियन रहे हैं और उन्हें बैडमेंटन खेलना भी पंसद है. उन्होंने कहा कि वे दो साल से सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान केेंद्रित कर रहे थे. इशान ने बताया कि दिल्ली का एक कॉलेज उनकी पहली पंसद है. अगर वहां दाखिला नहीं मिलता है तो फिर भोपाल में ही दाखिला लेना चाहूंगा.

Published on: