भोपाल

रात में एयरपोर्ट संभल कर जाएं, हो सकते सड़क हादसे का शिकार

-स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी रात में नहीं पहुंचती ओवर ब्रिज के अधूरे पड़े विकास ।

2 min read
रात में एयरपोर्ट संभल कर जाएं, हो सकते सड़क हादसे का शिकार

भोपाल। आने वाले समय में शहर यातायात के लिए फोर लेन से सिक्स लेन के साथ ओवर ब्रिज से लबरेज नजर आएं,लेकिन रात में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आपका सफर इस क्षेत्र में कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इनके आसपास सुरक्षा के इंतजार भी नहीं किए है, जिसके चलते अंधेरे में लोगों को न तो क्लियर सड़क का हिस्सा दिखाई दे रहा है और न ही कच्ची सड़क व उसके गडढे नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि अभी ओवर ब्रिज की समस्या ही पूरी तरह हल नहीं हुई है, उसके साथ मेट्रो और सिक्स लेन का काम इनके साथ शुरू होने यह रास्ते और भी असुरक्षित हो चुके है। रात ११.३० बजे से १.३० बजे तक शहर में सुभाष नगर ओवर ब्रिज, लालघाटी चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्रेड सेपेरेटर ब्रिज और सिंगार चोली ओवर ब्रिज से एयरपोर्ट मार्ग की पड़ताल में सामने आया कि यहां जहां से चूक सफर को दुर्घटना में बदल सकती है। वजह है चेतावनी संकेत नहीं होना व स्ट्रीट लाइट का जर्जर व निर्माणाधीन हिस्से तक न रोशनी नहीं पहुंचना है। देखने में आया कि यहां से रहवासी क्षेत्र में और मोढऩे के लिए कोई संकेत ही नजर नहीं आ रहे है, इसके कारण लोग रास्ता तो भटक रहे है, साथ की कच्ची सड़क पर एक वाहनों के घुसने से परेशान भी हो रहे है।

-यह आ रही समस्या
-सुभाष नगर, लालघाटी और एयरपोर्ट रोड पर ओवर ब्रिज का मलवा तो सड़क पर फैला ही हुआ है, दूसरी ओर बीच की सड़क से मेट्रो ट्रेन और सिक्सलेन सड़क का निर्माण होना है।
-एयरपोर्ट रोड पर मनुआभान टेकरी जाने वाले साइड की स्ट्रीट लाइट तो जल रही है,लेकिन १२० फीट चौड़ी रोड पर रहवासी क्षेत्र पंचवटी,दाता कॉलोनी से एयरपोर्ट जाने वाले हिस्से पर स्ट्रीट लाइट ही नहीं है।
-निर्माणाधीन सड़क पूर्व की सड़क से ऊंची होने से लोग उसमें घुस ही नहीं रहे है, बल्कि सड़क के बीच पड़ा मलवा,पेड़ों की जड़ तक नहीं हटाई गई है।
-लालघाटी पर बीच से ग्रेड सेेपेरेटर के स्पॉन खड़े है तो इसके दोनों ओर आवागमन गडढो और मलवे के बीच हो रहा है। खड़े स्पॉन के पास ही देशी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकान के साथ रेस्टोरेट व ढाबे देर रात तक खुले रहते है।

-शहर में चहुओर विकास कार्य चल रहा है। स्थानीय से लेकर केंद्रीय स्तर की एजेंसियां काम कर रही है। जिसके चलते निर्माणाधीन स्थानों पर थोड़ी समस्या है। अगर रात में रोशनी व चेतावनी बोर्ड की लापरवाही हो रही है तो में सम्बधित विभागों को इसकी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित करूरगा।
आलोक शर्मा, महापौर, नगर निगम

Published on:
07 Mar 2019 10:09 am
Also Read
View All