भोपाल

एमपी में अभी और गिरेगा तापमान, इतने दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में कमी आने के आसार हैं।
less than 1 minute read
Weather Update
एमपी में अभी और गिरेगा तापमान (Photo Source- Patrika)

Weather Update :मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज हुआ। वहीं, उमरिया के साथ साथ शहडोल जिले में शीतलहर का असर देखने को मिला।

सतना, खजुराहो में घना कोहरा एवं ग्वालियर, गुना, रीवा, दतिया जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। दिन का सबसे कम 15.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। दतिया, खजुराहो, नौगांव, रीवा एवं टीकमगढ़ में शीतलदिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी एक-दो दिन न्यूनमतम तापमान में गिरावट की संभावना कम है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरु हो सकता है।

जेट स्ट्रीम हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। उत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

फिर आएगी तापमान में कमी

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। हवाओं के रुख में कुछ बदलाव होने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में कमी आने की संभावना है।

Updated on:
08 Jan 2026 08:51 am
Published on:
08 Jan 2026 08:51 am