स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: अंडर ग्राउंड पार्किंग बनने से खत्म हो जाएगी समस्या
भोपाल. शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर बनी हुई है। जिसके समाधान को लेकर प्रशासन ने न्यू मार्केट और एमपी नगर में मल्टी लेवल पार्र्किंग तो बनाई है, पर उससे भी इन दोनों क्षेत्र में ही पार्किंग की समस्या पूरी तरह हल हल नहीं हो सकी है। स्मार्ट सिटी के तहत टीटी नगर दशहरा मैदान के नीचे अंडर ग्राउंड पार्किंग बनने से न केवल न्यू मार्केट की समस्या खत्म होगी। बनने वाली स्मार्ट सिटी की भी समस्या हल हो जाएगा।
14 एकड़ में अंडरग्राउंड पार्किग बनाने दशहरा मैदान को 20 फीट गहरा खोदने का काम तेजी से चल रहा है। इसकी जद में टीटी नगर दशहरा मौदान के साथ ही आसपास के सरकारी आवास व स्कूल भी आ रहे हैं। करीब 20 करोड़ की लागत से इसका निर्माण स्मार्ट सिटी के तरह शुरू किया गया है। अधिकारियों की माने तो स्मार्ट सिटी के तरह मैदान को खोदकर पार्किंग तो बना रहे हैं, लेकिन आयोजन को लेकर मैदान को खत्म नहीं किया जाएगा। उस पर छत डालकर मैदान बनाया जाएगा।
इस साल धार्मिक आयोजनों में आ सकती है बाधा
दशहरा मैदान के नीचे अंडर ग्राउंड पार्र्किंग के निर्माण का समय डेढ़ से दो साल तक का बताया जा रहा है। खुला क्षेत्र होने के कारण यहां काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन अक्टूबर में दशहरा और दिसम्बर में मेला जैसे आयोजन से पहले मैदान में छत डल गई तो ही कार्यक्रम मैदान में करने की परमिशन मिल पाएगी।
विकास के साथ लोगों को आयोजन को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। इसे लेकर लोग सामाजिक संगठनों से लेकर जनप्रतिनिधियों को पीड़ा बता रहे हैं।
मैदान के अस्तित्व को खत्म नहीं किया जा रहा है, बल्कि शहर की सबसे बड़ी अंडर ग्राउंड पार्किंग बनने के बाद उसके उपर के हिस्सों को फिर मैदान बनाया जाएगा।
जगदीश यादव, क्षेत्रीय पार्षद
14 एकड़ जमीन पर अंडर ग्राउंड पार्किंग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। इससे पार्किंग की बड़ी समस्या यहां खत्म हो जाएगी। वैसे पूरे प्रोजेक्ट में तो करीब दो साल लगेंगे। इसके पहले ही मैदान के ऊपर का हिस्सा काफी हद तक तैयार हो जाएगा।
नितिन दवे, प्रवक्ता, स्मार्ट सिटी