भोपाल

राजधानी अब हर शनिवार लगेगा जैविक बाजार, सब्जी से लेकर अनाज तक लें

• •
Updated: 9 Dec 2025, 11:19 AM IST
Tendua
Tendua


भोपाल.
जिले में हर शनिवार को जैविक कृषि उत्पादों का साप्ताहिक बाजार आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत, ग्रामीण आजीविका मिशन व कृषि विकास विभाग की योजना के समन्वय से इसका संचालन होगा। बाजार हर शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक राग भोपाली परिसर, 10 नंबर मार्केट, भोपाल में लगेगा। उप संचालक कृषि सुमन प्रसाद ने बताया जिले में लगभग 1250 कृषकों का चयन प्राकृतिक खेती के लिए किया गया हैं। इन कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक विधियों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह साप्ताहिक जैविक बाजार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों के लिए स्थाई और विश्वसनीय बाजार उपलब्ध कराना तथा आम जनता को नियमित रूप से शुद्ध जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक शनिवार लगाया जा रहा है। इस बाजार में जैविक अनाज, जैविक हल्दी, दलहन, जैविक चना, जैविक उड़द, जैविक हरी सब्जियों में पालक, लहसुन, लोकी सहित 20 से अधिक प्रकार की सब्जियां उपलब्ध होंगीं। रासायनिक खेती से दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याएं, मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट तथा जल प्रदूषण जैसी समस्याओं को देखते हुए अब जैविक उत्पाद व उनके बाजार को विकसित किया जा रहा है।

Updated on:
9 Dec 2025, 11:19 AM IST
Published on: