भोपाल

शहर खेलेगा होली, पुराने शहर के चल समारोह में गाडिय़ों से उड़ेगा 5 क्विंटल गुलाल

धुलेंडी पर रंगारंग चल समारोह

2 min read
Mar 24, 2024
शहर खेलेगा होली, पुराने शहर के चल समारोह में गाडिय़ों से उड़ेगा 5 क्विंटल गुलाल

भोपाल. होलिका दहन के बाद सोमवार को धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर नए और पुराने शहर से आकर्षक चल समारोह निकाले जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में हुरियारे शामिल होंगे। इसके साथ ही शहर में भी चौक चौराहों से लेकर कॉलोनियों तक होली का उत्साह नजर आएगा। सोमवार को सुबह 11 बजे चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें तोप से हुरियारों पर पुष्पवर्षा होगी वहीं गुलाल उड़ाती हुई गाडिय़ां शामिल रहेगी। रंगों और पानी की बौछारों के लिए पानी के टैंकर रहेंगे। होली चल समारोह समिति के संयोजक भगवानदास ढालिया ने बताया कि चल समारोह में पांच ङ्क्षक्वटल गुलाल और रहेगा, जिसे गाडिय़ां उड़ाती हुई चलेगी। इसी प्रकार रंगों और पानी के टैंकर भी विभिन्न चौराहों पर रहेंगे। चल समारोह संतों की अगुवाई में निकलेगा। इसमें घोड़े, ऊंट, होली खेलते राधा कृष्ण की झांकी, डीजे, ढोल, तासे और युवाओं की टोलिया खास आकर्षण का केंद्र होगी।
होली पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश 70 फीसदी से अधिक होलिका दहन गोकाष्ठ से
रंगों के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत होलिका दहन के साथ रविवार से शुरू हो जाएगी। रंगपंचमी पर शहर में होली का उत्साह नजर आएगा। रविवार को शहर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस बार 70 फीसदी से अधिक स्थानों पर गोकाष्ठ का दहन किया जाएगा। गोकाष्ठ समिति ने इस बार 6 हजार क्विंटल से अधिक गोकाष्ठ तैयार किया है। समिति के पदाधिकारियों का दावा है, इसके जरिए एक हजार से अधिक पेड़ कटने से बच जाएंगे। एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ से होलिका दहन के लिए रियायती दाम पर कंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ की ओर से लोगों को कंडों से होली जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के रमेश नागर ने बताया कि गायत्री परिवार से जुड़े सदस्य अपनी कॉलोनियों के लिए भी कंडे लेकर जाएंगे। इस दौरान होलिका दहन के लिए अगर कोई समिति के पदाधिकारी चंदा मांगने आएंगे तो गायत्री शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें होलिका दहन के लिए कंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कंडों की होली जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
यहां से ले सकते हैं गोकाष्ठ: शहर के कालिका मंदिर भदभदा रोड, कृष्ण प्रणामी मंदिर, भोजपुर क्लब, नर्मदा इंडस्ट्रीज गोङ्क्षवदपुरा, माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के सामने, शुभम नर्सरी बावडिय़ा, राम मंदिर हमीदिया रोड, कोतवाली रोड , मानस भवन श्यामला हिल्स, मानस उद्यान गुफा मंदिर, गोमती कॉलोनी नेहरू नगर, करोंद,मंदाकिनी ग्राउंड कोलार, शिव मंदिर मेहता मार्केट सुभाष नगर आदि स्थानों पर गोकाष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
25 और 30 किलों के बैग में मिलेंगे
होलिका दहन के लिए आम लोगों को आसानी से गोकाष्ठ आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए शहर में 42 स्थानों पर गोकाष्ठ विक्रय काउंटर लगाए गए। गोकाष्ठ समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी और समन्वयक ममतेश शर्मा ने बताया कि यह गोकाष्ठ 25 और 30 किलो के बैग में उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही विक्रय केंद्र से घर तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए ट्रांसपोर्ट व्यय के साथ घरों तक पहुंचाई जाएगी। शनिवार रात्रि तक शहर में 1640 क्विंटल गोकाष्ठ का विक्रय हो चुका है।
कब क्या
- 25 मार्च धुलेंडी
- 27 मार्च भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा
- 30 मार्च रंगपंचमी
ऐसे जलाएं सुरक्षित होली
- बिजली के तारे के नीचे न जलाए होली
- बीच चौराहे पर होलिका दहन से बचे
- होलिका दहन के बाद राख का सुरक्षित निष्पादन करें

Published on:
24 Mar 2024 07:47 pm
Also Read
View All