भोपाल

फिर 4100 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार, 9 और 15 साल तक देना होगा ब्याज

MP Government- इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर कुल 5 लाख 8 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
MP Government to take another loan of ₹4,100 Crores- Demo pic

MP Government- मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज ले रही है। राज्य सरकार दो अलग अलग ऋण के रूप में कुल 4100 करोड़ रुपए लेगी। इनकी ब्याज राशि 9 और 15 साल में चुकाई जाएगी। मार्च माह में राज्य सरकार द्वारा लिया जानेवाला यह तीसरा ऋण होगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर कुल 5 लाख 8 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में सरकारी कर्ज 89000 करोड़ और केवल मार्च का ही 16200 करोड़ का कर्ज हो जाएगा।

राज्य सरकार का मार्च का यह तीसरी बार का कर्ज होगा। बीजेपी की सरकार ने 10 मार्च को 5800 करोड़ रुपए के तीन कर्ज लिए थे। इनमें 1900 करोड़ रुपए 10 साल, 1700 करोड़ रुपए 14 साल और 2200 करोड़ रुपए 21 साल के लिए हैं।इससे पहले 3 मार्च को भी 6300 करोड़ रुपए के चार अलग-अलग कर्ज लिए गए थे।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

ब्याज राशि क्रमश: 9 सालों और 15 सालों में चुकानी होगी

प्रदेश सरकार आज दो अलग-अलग कर्ज के रूप में 4100 करोड़ रुपए ले रही है। सरकार को इस राशि का भुगतान बुधवार को मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार पहला कर्ज 2100 करोड़ रुपए का है जबकि दूसरा कर्ज 2000 करोड़ रुपए का होगा। इनकी ब्याज राशि क्रमश: 9 सालों और 15 सालों में चुकानी होगी।

Published on:
17 Mar 2026 01:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर