भोपाल

जो व्यक्ति भगवान की शरण में आता है उसका तन-मन शुद्ध हो जाता है

रामकथा के श्रवण से तन और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं। यह प्रवचन शुक्रवार को रामकथा के दौरान राधाकृष्ण मंदिर बजरंग मार्केट में पं. श्री विवेक शास्त्री.
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 10:21 AM IST
ramkatha
Speaking through the discourses that the person who comes in the shelter of God, becomes a character of Gods grace, as the King has been tested, crossed the sea.

भोपाल। भगवान भाव के भूखे हैं। कोई भी व्यक्ति ईश्वर को मन से याद करता है, प्रभु उसकी सदैव मदद करते हैं। हरि कृपा के बगैर मानव को रामकथा सुनने का भी सुख नहीं मिलता। रामकथा के श्रवण से तन और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं। यह प्रवचन शुक्रवार को रामकथा के दौरान राधाकृष्ण मंदिर बजरंग मार्केट में पंडित श्री विवेक शास्त्री ने कहे। उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से बताया कि जो प्राणी भगवान की शरण में आते हैं वह व्यक्ति ईश्वर की कृपा का पात्र बनकर राजा परीक्षित की तरह भव सागर से पार हो जाता है।

उन्होंने श्रृद्धालुओं को को बताया कि राजा परीक्षित को साधू ने क्रोध में श्राप दिया दिया था, तब परीक्षित अपने पुत्र को राजपाठ देकर गंगा किनारे शुक्रताल आते हैं और वहां सुखदेव उन्हें दिव्य भागवत का रसपान कराते हैं। जव राजा परिक्षत को श्राप मिला तो राजा समीप मुनि के चरणों जाकर श्राप से मुक्ति का उपाय पूछना ,इसमें मानव जीबन को यह सीखना है की राजा को तो सात दिन भी मिल गया था लेकिन मानव जीवन को तो पल भर का मौका भी नहीं मिलता , इसलिए हर सांस में प्रभु का नाम होना चाहिये पता नही किस सांस में सांस निकल जाए।

भगवान राम का जीवन ही आदर्श जीवन है
भगवान राम का जीवन ही आदर्श जीवन है। भारतवर्ष के आदर्श हमेशा से ही श्री राम ही रहे है इस भारत का उद्धार तभी संभव है जब भारत में सभी माताओं के पुत्र एवं पति का चरित्र श्री राम के समान पावन होना चाहिए। यह उद्गार शुक्रवार को साईबाबा नगर अरेरा कॉलोनी में आयोजित देवी भागवत के चौथे दिन कथा व्यास श्री शशांक जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कथा के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में भगवान श्रीराम के गुणों को आत्मसाद करने को कहा। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक दिनेश यादव ने कथा व्यासश्री शशांक जी महाराज का साफा बांधकर स मान किया गया इस दौरान जिला मंत्री जीवन मालवीय , जिला सह मंत्री मनीष कारा सहित अमित राय, नरेंद्र यादव, रवि सेन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभिमान के धनुष को तोड़कर श्रीराम ने किया सार्थक लक्ष्मी का वरण
नेहरू नगर स्थित मनोकामेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को आचार्य मनोज अवस्थी ने श्री राम जानकी विवाह की रोचक कथा सुनाई। आचार्य अवस्थी ने बताया की श्री राम ने अभिमान का धनुष तोड़कर सार्थक लक्ष्मी को अपनाया। जबकि कई देशों के राजा धनुष तोडऩे पहुंचे थे। रावण में लक्ष्मी पाने की प्रबल लालसा थी लेकिन जब वह धनुष नहीं तोड़ पाया तो उसने सीता जी का हरण करके ले गया। परंतु इस तरह अनैतिक रूप से लक्ष्मी को अपने पास रखने से उसके कुल का विनाश ही हुआ।

वर्तमान में भी लोग यही कर रहे हैं किंतु परिणाम भी वैसे ही आते हैं । मेहनत और ईमानदारी से लाई हुई लक्ष्मी ही फलकारक होती हैं अन्यथा से सिर्फ विनाश होता है। आयोजन समिति के अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में मुख्य यजमान श्री विष्णुप्रसाद द्विवेदी ने श्रद्धालुओं संग व्यास गादी की पूजा अर्चना की।

Published on: