भोपाल

lockdown side effects : कंटेनमेंट एरिया हटा, सूने मकान में चोर का धावा

कॉलोनी में कोरोना मरीज मिलने के बाद से ही मकान मालिक दुकान पर रह रहे हैं  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2020, 1:59 AM IST
Theft in Home
lockdown side effects : कंटेनमेंट एरिया हटा, सूने मकान में चोर का धावा

भोपाल. लॉकडाउन के दौरान अवधपुरी इलाके में दिन दहाड़े अज्ञात आरोपी ने एक व्यवसायी के सूने मकान को निशाना बना लिया। कॉलोनी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद से उसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था। सप्ताह भर पहले ही मरीज के स्वस्थ होने के बाद कॉलोनी को कंटेनमेंट फ्री किया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार पूरन मांझी नागर (38) सताक्षी गार्डन कॉलोनी, अवधपुरी में रहते हैं। पूरन एसओएस रोड अवधपुरी में कैटरिंग शॉप संचालित करते हैं, जबकि उनकी पत्नी कुछ समय से अपने मायके पटना में रह रही हैं। कॉलोनी में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद से वो अधिकतर समय दुकान में ही रहते हैं। सुबह शाम केवल वो खाना खाने घर जाते हैं। हालांकि सप्ताह भर पहले ही मरीज के ठीक हो जाने पर कॉलोनी को कंटेनमेंट फ्रीकर दिया गया है।

लौटे तो ताला टूटा मिला
शनिवार सुबह 9 बजे वे नाश्ता कर शॉप पर चले गए थे। दोपहर करीब 4 बजे खाना खाने घर लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा था। अंदर अलमारी के लॉकर में रखे 30 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल एक लाख रुपए कीमती सामान गायब था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
दो दिन तक उन्होंने आरोपी की तलाश आस-पड़ोस में पूछताछ कर की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक आरोपी वारदात को अंजाम देकर जाते दिखा है। सोमवार शाम को पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: