भोपाल

2022 में खूब पड़ेगी छुटि्टयां, सरकार ने जारी किया कैलेंडर

होली पर लगातार 3 दिन अवकाश

less than 1 minute read
Nov 19, 2021
govt_holiday_mp.png

भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों—अधिकारियों को अगले साल खूब छुटि्टयां मिलेंगी. सन 2022 में सरकारी कर्मचारियों—अधिकारियों को 19 सामान्य छुटि्टयां मिलेंगी जबकि 60 ऐच्छिक अवकाश भी रहेंगे. इतना ही एक बार तो लगातार 3 दिन तक कार्यालय बंद रहेंगे यानि 3 दिन की लगातार छुट्‌टी रहेगी. सरकार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में ये बात सामने आई है.

मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2022 के कैलेंडर के लिए सरकारी छुटि्टयों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए 19 सामान्य छुटि्टयां रहेंगी और 60 ऐच्छिक अवकाश भी शामिल किए गए हैं। हालांकि कर्मचारियों को कुछ छुटि्टयों का नुकसान भी हुआ है. करीब एक दर्जन त्योहार और जयंतियां रविवार के दिन पड़ रही हैं, जिससे अलग अवकाश से वंचित होना होगा.

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा साल 2022 के लिए सरकारी छुटि्टयों के जारी किए कैलेंडर के नोटिफिकेशन के अनुसार रामनवमी, गांधी जयंती तथा वाल्मीकि जयंती जैसे 12 त्योहार और जयंतियां रविवार के दिन पड़ रही हैं. इस कारण इन त्योहारों और जयंतियों को ऐच्छिक अवकाश में शामिल नहीं किया गया है।

होली पर लगातार 3 दिन छुट्‌टी
मार्च महीने में सरकारी कर्मचारियों को लगातार 3 दिन की छुट्‌टी मिलेगी. 18 मार्च शुक्रवार को होली की छुट्‌टी रहेगी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार और फिर तीसरे दिन रविवार है। इस वजह से लगातार तीन दिन कार्यालय बंद रहेंगे।

Updated on:
19 Nov 2021 12:38 pm
Published on:
19 Nov 2021 11:59 am