पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट
भोपाल. पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर दो सिस्टम को एक्टिव होने से प्रदेश में (MP Weather Update) एक बार फिर से कड़ाके की ठंड और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल है अब आने वाले 24 घंटे में ठंड के और बढ़ने की आसंका है।
मौसम विभाग भोपाल (IMD Bhopal) ने अनुमान जताया है कि 48 घंटे के अंदर मध्यप्रदेश में एक बार फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दरअसल जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से ये बदलाब हो रहा है, जिससे मध्य प्रदेश और राजस्थान के ऊपर दो सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं। वही हरियाणा की तरफ भी एक चक्रवात बनने के बाद प्रदेश के पूर्वोत्तर के जिलों में बूंदा बांदी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16 जनवरी को एक के बाद एक दो और सिस्टम एक्टिव होंने से उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर और चंबल में मौसम में बदलाब दिखेगा। विभाग ने भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों के साथ ही रतलाम, उज्जैन, सिवनी, नरसिंहपुर, आगर, शाजापुर, दतिया और गुना में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।
वही 17 जनवरी से एक बार फिर वातावरण में नमी आने से बादल छाना शुरू हो जाएंगे। जिससे ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान शुष्क रहा है, प्रदेश में सबसे कम तापमान की बात करें तो ग्वालियर में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 9.2, इंदौर 9.4 और जबलपुर 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।