
भोपाल। आज 5 मई 2019 को रविवार का दिन है। रवि का एक अर्थ सूर्य होता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही कुंडली के 12 ग्रहों के ये राजा कहलाते हैं।
इन्हें जीवन में मान सम्मान सहित तरक्की का कारक भी माना गया है। वहीं सूर्य एक मात्र ऐसे ग्रह हैं, जो कभी वक्री नहीं चलते हैं। सूर्य का रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक सूर्य नारायण माने गए हैं।
आज का दिन...
आज 5 मई 2019 को वार रविवार है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज का अभिजित मुहूर्त- 11:51 से 12:44 बजे तक जबकि अमृत काल- 11:30 से 13:08 बजे तक है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्य को सनातनधर्म के आदि पंच देवों में से एक देव सूर्य व कलयुग में ये अकेले दृश्य देव माने गए हैं। हिन्दूज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है।
इस दौरान लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं।
सूर्य के राशियों से संबंध...
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। इसके अलावा कुंडली में बुध से योग कर ये बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं।
पंडित शर्मा के मुताबिक वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं।
सूर्य का वैदिक मंत्र...
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
1. मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अतः अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रणय संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनेतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
म संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दुसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मोज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तों को प्रभावित करेंगे।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसीत होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
अंक 01-
अनिश्चय की स्थिति बनी रहेगी। जनकल्याण से दिल व दिमाग मे आत्मसंतुष्टि रहेगी।
अंक 02-
अपनी गरिमा का ध्यान रखें। विवाद सुलझाने के आसार बनते हैं।
अंक 03-
परिश्रम के महत्व को समझें। संबंधों में पुनः समीक्षा की जरूरत रहेगी।
अंक 04-
मिल-जुलकर काम करें। संचित धन की जरूरत पड़ सकती है।
अंक 05-
सबसे दोस्ताना व्यवहार रखें। कामकाज में व्यवहारिक दिक्कत आ सकती है।
अंक 06-
जीवनशैली का कार्यक्षमता पर असर दिखेगा। पहले से चल रही अनबन में कमी आएगी।
अंक 07-
प्रयास सफल साबित होंगे। परिश्रम के कार्य में सावधानी रखें।
अंक 08-
स्थायित्व के लिए कुछ इंतजार करना होगा। मेहनत के कामों में मन की उदासीनता दिखेगी।
अंक 09-
कार्य समय से पूर्ण होंगे। दिन की शुरूआत अतिरिक्त खर्च के साथ होगी।