भोपाल

Aaj Ka Rashifal 18 January 2024 – कर्क, वृश्चिक वालों को होगा धनलाभ, जानें आपकी राशि के ज्योतिष योग

Today Horoscope 18 जनवरी 2024 को गुरुवार है, पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि गुरुवार को रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। गुरुवार रात 9.07 बजे शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत है और दोपहर 2.47 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। देर रात 2.58 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 2:52 PM IST
guruwar.png
पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि

Horoscope 18 जनवरी 2024 को गुरुवार है, पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि गुरुवार को रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। गुरुवार रात 9.07 बजे शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत है और दोपहर 2.47 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। देर रात 2.58 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

गुरुवार को सभी राशिवाले पूर्ण मनोयोग से विष्णुजी की पूजा करें। कर्क, वृश्चिक सहित कई राशियों के लिए आज धनलाभ के संकेत हैं। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 18 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल—

मेष- पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा। चोरी आदि से हानि संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। भय, कष्ट व चिंता का वातावरण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। राजनीति में अपना हुनर आजमाएं, सफल होंगे।

मिथुन- अपने मन के राज हर किसी को न बताएं, लोग आपका मजाक बना सकते हैं। राजकीय कष्ट संभावित है। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। चिंता-तनाव रहेंगे।

कर्क- विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। मन के स्वास्थ की चिंता रहेगी। धन लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। विवाद न करें।कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।

सिंह- आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज का निवेशादि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।

कन्या- व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे। चोरी आदि हानि संभावित है। अस्वस्थता तथा चिंता हावी रहेगी। परिजनों का सहयोग करना होगा।

तुला- अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। अचानक हानि संभव है। आप हर किसी पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। अपने विचारों पर अंकुश रखें।

वृश्चिक- नौकरी में बदलाव और पदोन्नति होगी। नए अनुबन्ध होंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति होगी। श्रम की अधिकता से स्वास्‍थ्य प्रभावित हो सकता है।

धनु- निवेश करने में जल्दबाजी बिलकुल न करें। किसी की देखादेखी न करें, स्व विवेक से कार्य करें। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा। कुसंगति से हानि-जोखिम न लें। विवेक से कार्य करें।

मकर- एक बात पर कायम रहें। किसी को नीचा दिखाने की बजाए स्वयं ऊपर उठें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा होगी।

कुम्भ- समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। वरिष्ठजन की चिंता रहेगी। वाहन-मशीनरी-अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। आपका दिन आज कई अनुभव कराने वाला होगा।

मीन- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में हावी न होने दें। गलतफहमी की वजह से रिश्तों में कडवाहट आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धर्म में आस्था अधिक होगी।

Published on: