खास खुशियां लेकर आया है सोमवार...
भोपाल। आज 11मार्च 2019 यानि सोमवार का दिन है। ज्योतिष में यह दिन चंद्र का माना जाता है, जिसके कारक देव भगवान महादेव माने गए है। चंद्र को मन का कारक माना जाता है, इसका रत्न मोती माना गया है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है।
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है।
चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।
वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
1.मेष राशि :
नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। कई प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। आज पदोन्नति का भी दिन है। आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
2. वृषभ राशि :
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित हो सकतें हैं, जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं।नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संयम रखें। नए वाहन खरीदी के योग हैं। आज आपसी मतभेद को ख़त्म करने का दिन है।
3. मिथुन राशि :
यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो कोशिशों पर जोर दें। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा हो सकता है।
4. कर्क राशि :
व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। नए संपर्कों से भी आपको लाभ होगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि :
आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। व्यावसायिक बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। आप सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। परिवार में कुछ शुभ समारोह संभव है।
6. कन्या राशि :
आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको लाभ के रूप में फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे।
7. तुला राशि :
व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।
8. वृश्चिक राशि :
आर्थिक सदंर्भ में दिन सहायक नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दीपन के कारण स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं। जहां तक हो सके तर्क–वितर्क से दूर रहें।
9. धनु राशि :
आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। रिश्तों में थोड़ा सा तनाव आ सकता है।
10. मकर राशि :
आज का दिन व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने का है। व्यावसायिक सदंर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक सिद्ध होगा।
11. कुंभ राशि :
यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। लेकिन जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं-मैं हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकते है।
12. मीन राशि :
आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकते हैं। यदि आप विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। व्यावसायिक सदंर्भ में आपके पास कई नवीन अवसर हो सकतें हैं। अपने लक्ष्यों को आंखों से ओझल न होने दें। संबंधों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें।
अंक 01- शेयर बाजार में आज का काम कल करने की प्रवत्ति बड़ा नुकसान करवा सकती है।
अंक 02- किसी नई योजना के लिए चल रहा ऋण का संकट दूर होगा। नए सौदे हाथ में आ सकते हैं।
अंक 03- आज कुशाग्र बुद्धि के चलते समस्याओं को मिनटों में हल कर लेंगे। संयुक्त कारोबार में जिम्मेदारी से बचें।
अंक 04- आज अपनी बात पर कायम रहते हुए कार्य करने होंगे। मित्रों धोखा दे सकता है।
अंक 05- कामकाज मे मंदी से परेशान करेगी। मेहनत व लगन से किए कार्यो को बरकरार नहीं रख पाएंगे।
अंक 06- काम में स्पष्टता व व्यवहार कुशलता से अपने अधिकारों मे वुद्धि हो सकती है।
अंक 07- आज खतरा उठाते हुए कामकाज करने होगें। ऋण का भुगतान समय पर नहीं कर पाएंगे।
अंक 08- अपने से कनिष्ठ सहकर्मी से अनबन हो सकती है।
अंक 09- छुपी हुई प्रतिभा उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे। लेकिन कुछ समस्याएं भी आएंगी।