जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत...
भोपाल। आज 28 मार्च 2019 को बृहस्पतिवार का दिन... ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी माना गया है, ऐसे में इस दिन को गुरुवार भी कहते है। ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना गया है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज होता है। इस दिन के कारक देवता श्री विष्णु जी हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है। गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति को पेट से संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है। कुंडली में यदि कोई भाव कमज़ोर हो और उस पर गुरु की दृष्टि पड़ जाए तो वह भाव मजबूत हो जाता है।
ग्रहों से संबंध...
यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है।
गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।
बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
1.मेष राशि:-
प्रमोशन के योग के बीच नई सफलता की ओर बढ़ेंगे। आज आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। इसके बावजूद आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा । आपको अपने स्वास्थ्य प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
2. वृषभ राशि:-
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आगे बढने के काफी अवसर भी प्राप्त होंगे। जीवन साथी से वाद विवाद के बीच कार्यक्षेत्र में हालात कुछ अच्छे नहीं होंगे ।
3. मिथुन राशि:-
आय के लिए बेहद शुभ दिन है। भाग्य से हर संभव सहायता के चलते हर ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धिमता से अपने हर काम को आसानी से पूरा करेंगे।
4. कर्क राशि:-
आज भाग्य प्रबल रहेगा और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि:-
आज उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगें और सफल भी होंगे। घर परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता के साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।
6. कन्या राशि:-
आज का दिन आपका काफी अच्छा है। आज के काम आपको भविष्य में सफलता दिलाएंगे। मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखें, शुभ फल मिलेगा ।
7. तुला राशि:-
व्यापारिक संदर्भ में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन अनहोनी के योग बने हुए हैं । मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे जिसके कारण किसी अपने से ही मतभेद पैदा हो सकते हैं ।
8. वृश्चिक राशि:-
यात्राएं अधिक होंगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। मित्रों से हर संभव सहायता मिलेगी। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है।
9. धनु राशि:-
आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं, ऐसे में टकराव से बचें। आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।
10. मकर राशि:-
आपकी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन आज शरीर में आलस्य के कारण कामों को पूरा करने में देरी होगी। आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आमदानी के नए रास्ते भी खुलेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी।
11. कुंभ राशि:-
आज कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। वहीं आपके स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा जिसके कारण किसी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत फलों की प्राप्ति नहीं होगी ।
12. मीन राशि:-
आज आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
अंक - 1
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक - 16
आज किसी से उधार लेने से बचें, कर्ज बढ़ सकता है। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
अंक – 2
शुभ रंग - सफेद : शुभ अंक - 6
भावना में बह कर कोई निर्णय न लें। दुर्घटना हो सकती है।
अंक - 3
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक-14
पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।
अंक – 4
शुभ रंग – भूरा : शुभ अंक – 13
आज शादी शुदा जोड़े किसी झमेले में पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा।
अंक - 5
शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक – 22
आज आपकी मुश्किलें कम होंगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा।
अंक - 6
शुभ रंग – पीला : शुभ अंक - 32
खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
अंक - 7
शुभ रंग – लाल : शुभ अंक — 8
व्यापार में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
अंक – 8
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक – 24
विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है।
अंक – 9
शुभ रंग – भूरा : शुभ अंक – 5
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। शेयर पर धन न लगाएं।