भोपाल

सड़क पर चलना अब और भी महंगा, किलोमीटर के हिसाब से फिक्स हुआ चार्ज

Toll Tax Increase : लोक निर्माण विभाग ने एक और टोल टैक्स लगाया है, जिसकी वजह से गुना-अशोकनगर-ईसागढ़ रूट पर चलना महंगा होगा। किलोमीटर के हिसाब से वाहनों का रेट भी फिक्स कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 9:21 AM IST
Toll Tax Increase

Toll Tax Increase :मध्य प्रदेश वासियों को अब सड़कों पर चलना और भी महंगा होने वाला है। ये बात उन लोगों के लिए भी है, जो आगामी दिनों में एमपी के एक हाईवे से होकर गुजरेंगे।

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने एक और टोल टैक्स लगाया है, जिसकी वजह से गुना-अशोकनगर-ईसागढ़ रूट पर चलना महंगा होगा। किलोमीटर के हिसाब से वाहनों का रेट भी फिक्स कर दिया गया है।

विभाग ने जारी किया आदेश

लोक निर्माण विभाग ने उपभोक्ता शुल्क संग्रहण के लिए अलग-अलग वाहनों की राशि तय कर दी है। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम करेगा टोल टैक्स की वसूली करेगा। ये वसूली कमर्शियल वाहन, बस, ट्रक और एक्सल ट्रक से की जाएगी। सरकार ने हर किलोमीटर के हिसाब से अलग-अलग वाहनों का रेट किया सरकार ने फिक्स किया है।

Updated on:
16 Oct 2024, 9:21 AM IST
Published on: