जीहां बिल्कुल ऐसा ही हुआ है कि टोरंटो की साढ़े सात लाख रुपए में डील हुई है और वो भी तूफान और रफ्तार को परखने के बाद...
यहां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिकने आए बकरों की डील की। दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेशमबाग नारियल में एक गोट शो (Goat Show in Bhopal) आयोजित किया गया। इस शो में बकरों के शौकीन का जमावड़ा लगा था। केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग बकरों की खरीदारी के लिए यहां आए थे। इस शो का टॉपर जहां टोरंटो रहा, वहीं तूफान और रफ्तार रनर अप रहे।
तूफान और रफ्तार को परखने देशभर से बकरों के शौकीन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आए थे। यहां कुर्बानी के मकसद से बकरों की बोली लगाई गई थी। रेशमबाग नारियल में आयोजित इस शो में 161 Kg के टोरंटो बकरा भी आया था। टोरंटो इस शो का सबसे वजनदार बकरा था। टोरंटो को साढ़े सात लाख रुपए में पुणे के रहने वाले एक कारोबारी ने खरीदा है।
एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित इस बकरा शो में एक और बकरा था तूफान। तूफान को 7 लाख रुपए में खरीदा गया है। शो में सबसे छोटा बकरा कश्मीरी नस्ल का आया था, जिसका वजन 40 Kg और ऊंचाई 23 इंच थी।
बकरों के प्रदर्शन के आयोजक शाहब अली का कहना है कि यह उनका 5वां शो था। इस शो का मकसद कुर्बानी के बकरों के प्रति अपनी मोहब्बत को जताना और अपनी मेहनत सब के सामने लाना है। बकरों के कद्रदान इन्हें अपने लिए पसंद करते हैं। साथ ही बकरा तैयार करने वाले को उसकी मेहनत का अच्छा ईनाम भी मिल जाता है। इस शो में 10 बकरे प्रदर्शित किए गए थे, जिनमें से ज्यादातर बकरे बिक गए। देश के बकरा व्यापरियों की यूनियन ने टोरंटो नाम के बकरे को देश के सबसे वजनी और ऊंचे बकरे होने का खिताब दिया है।
ये बकरा शो पूरे भोपाल में चर्चा का विषय बन गया। बकरों के प्रदर्शन के आयोजक के अनुसार उनका एक बकरा पिछले दिनों इंडोनेशिया भी गया था। उनका रफ्तार नाम का बकरा 141 kg का है और नूरा बकरा 145 kg का। दोनों बकरों के कद्रदान भी मिले और उन्हें खरीद लिया।