भोपाल

भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें हुई कैंसिल, देखें लिस्ट

Train Cancelled In MP: इंडियन रेलवे ने भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2024
Train Cancelled

Train Cancelled In MP: अगर आप भी आनें वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके काम आ सकती है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

बिलासपुर मंडल में नौरोजाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जिसके कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस तथा दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-गाड़ी संख्या 18233 इंदौर से रवाना होने वाली इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

-गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 22 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी।

-गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 24 नवंबर को निरस्त रहेगी।

-गाड़ी संख्या 18214 अजमेर से रवाना होने वाली वाली अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 25 नवंबर को निरस्त रहेगी।


रेलवे ने दी जानकारी

रेलवे ने यात्रियों को ट्रैवल करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति की जांच कर लेने की जानकारी साझा की है । यात्री रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट या पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेनों की स्थिति का पता करके ही यात्रा करें

Published on:
19 Nov 2024 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर