
भोपाल। कोहरे के चलते भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली करीब अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। बुधवार को भी भोपाल आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से आई। वहीं मालवा, तमिलनाडु, अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल 2 घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेन कितनी लेट
अमृतसर नांदेड 50 मिनट
कनार्टका एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट
मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा 51 मिनट
तमिलनाडु एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट
भोपाल एक्सप्रेस 1 घंटा
श्रीधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 23 मिनट
दक्षिण एक्सप्रेस 1 घंटा 31 मिनट
अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे
गोरखपुर-एलटीटी 2 घंटा 30 मिनट
छतीसगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट
पंजाब मेल 1 घंटा 55 मिनट
शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा
जोधपुर-भोपाल 2 घंटा 10 मिनट
कामायानी एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट
कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट
नांदेड़ के लिए प्रत्येक शनिवार स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से 02485/02486 नादेंड-हजऱत निज़ामुद्दीन-नादेंड़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को 28 मार्च 2020 तक चलाया जाएगा। ये ट्रेन मण्डल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर हॉल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
02485 नादेंड-हजऱत निज़ामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 26 मार्च तक प्रत्येक गुरूवार नादेंड़ स्टेशन से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन, शुक्रवार दोपहर 2.10 बजे भोपाल और तीसरे दिन शनिवार सुबह 2010 बजे हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 02486 हजऱत निज़ामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 5.50 बजे हजऱत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान कर उसी दिन शाम 5.10 बजे भोपाल और रविवार सुबह 7 बजे नांदेड़ स्टेशन पहुंचेगी।