भोपाल

एमपी में टोल टैक्स में बड़ी गड़बड़ी, सफर 10 किमी का और वसूली 52 किमी की

Toll Tax- ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि एमपीआरडीसी द्वारा बायपास पर निर्माण के चलते सडक़ बंद की गई

2 min read
Mar 21, 2026
Truck Drivers Protest Against Unfair Toll Tax Collection in MP- सांकेतिक तस्वीर

Toll Tax- एमपी में टोल टैक्स में बड़ी गड़बड़ी चल रही है। वाहन चालकों से अनुचित टोल वसूला जा रहा है। टैक्स वसूली में मनमानी और टोलकर्मियों की गुंडागर्दी की शिकायतें भी आम हैं। यहां तक कि राजधानी भोपाल के टोल नाकों पर भी खुलेआम अनुचित टैक्स वसूला जा रहा है। 11 मील टोल प्लाजा पर तो इस लेकर बवाल खड़ा हो गया है। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि एमपीआरडीसी द्वारा बायपास पर निर्माण के चलते सडक़ बंद की गई है। वाहन 11 मील से मात्र 10 किमी यानी पटेल नगर-आनंद नगर बाईपास चौराहे तक ही जा रहे है। इसके बावजूद यहां 10 किमी के सफर पर 52 किमी की वसूली की जा रही है। मप्र ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव युवराज सिंह राय ने ट्रक संचालकों के साथ हो रही खुली लूट को बंद करने की मांग की।

राजधानी भोपाल के 11 मील टोल नाका पर शुक्रवार को अनुचित टोल वसूली पर ट्रक संचालकों और ड्राइवरों ने
जबर्दस्त हंगामा किया। ट्रक संचालकों और ड्राइवरों ने सडक़ बंद होने के बावजूद टोल वसूली पर आपत्ति जताई। टोल संचालकों पर खुली लूट करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान टोल नाका के आसपास बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर एकत्रित हुए और अनुचित टोल वसूली का विरोध किया।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

वाहन 11 मील से मात्र 10 किमी यानी पटेल नगर-आनंद नगर बाईपास चौराहे तक ही जा रहे

ट्रक संचालकों और ड्राइवरों ने बताया कि एमपीआरडीसी द्वारा बायपास पर निर्माण के चलते सडक़ बंद की गई है। इसके
बावजूद ट्रकों से पूरे 52 किमी का टोल वसूला जा रहा है, जबकि, भारी वाहन सहित सभी तरह के वाहन 11 मील से मात्र 10 किमी यानी पटेल नगर-आनंद नगर बाईपास चौराहे तक ही जा रहे हैं।

टोल टैक्स के रूप में ट्रक संचालकों की मेहनत की कमाई के साथ खुली लूट

इसी तरह, इंदौर व राजस्थान रूट से आने वाले वाहन भी एयरपोर्ट के पास से डायवर्ट हो रहे हैं। उनसे भी 52 किमी का ही टोल टैक्स लिया जा रहा है। मप्र ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव युवराज सिंह राय ने कहा कि अनुचित टोल टैक्स के रूप में ट्रक संचालकों की मेहनत की कमाई के साथ खुली लूट की जा रही है। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

Published on:
21 Mar 2026 10:42 am
Also Read
View All

अगली खबर