
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में हुई संद पूर्व जज गिरीबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके बड़े बेटे और भारतीय वायुसेना के अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने दावा किया है कि घर से एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के सोने के गहने चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच तेज करने और सभी कीमती सामान जल्द बरामद करने की मांग की है।
मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि, पुलिस ने उनकी लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है, लेकिन उनकी मां के पुराने और बेहद कीमती सोने के गहने अब तक नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि इन गहनों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। जब उनसे पूछा गया कि क्या चोरी के पीछे कोई साजिश हो सकती है, तो उन्होंने कहा कि इस आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा।
सूची के हिसाब से 25 लाख के जेवर गए वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है, रिटायर्ड जज गिरीबाला ङ्क्षसह ने जो सूची दी थी, उसके आधार पर चोरी गए सामान की करीब 25 लाख रुपए आंकी गई थी। चोरी हुई लाइसेंसी पिस्तौल, कुछ चांदी के गहने और चांदी के बर्तन बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी सामान की तलाश जारी है। यह चोरी उस समय हुई थी, जब चर्चित ट्विशा शर्मा मृत्यु प्रकरण में गिरीबाला ङ्क्षसह और उनके बेटे समर्थ ङ्क्षसह जेल में थे। उस दौरान घर में उनके भाई रह रहे थे।
28 जून की रात बदमाश मकान के पिछले हिस्से से घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान इलाके में पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंच गई। पुलिस की आहट मिलते ही बदमाश कुछ चोरी का सामान वहीं छोड़कर भाग निकले। गश्ती दल ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।