भोपाल

ट्विशा शर्मा केसः पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला से 2 जून तक खूब हुई पूछताछ

Twisha Sharma Death Case- टि्वशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को सीबीआई ने विशेष अदालत में पेश किया...। देखें updates
3 min read
May 29, 2026
Investigation into VIP treatment for Giribala Singh in jail regarding the Twisha case
जिला अदालत में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह वाहन से बाहर निकलते हुए। (फोटो अजय शर्मा)

Twisha Sharma Latest Update-

मॉडल और एक्ट्रेस टि्वशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को मंगलवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों को ही भोपाल की सेंट्रल जेल में रखा गया है। हालांकि सामान्य कैदियों से अलग इन्हें रखा गया है। रिमांड अवधि में दोनों आरोपियों से सीबीआई ने कई तरह से पूछताछ की। यहां तक कि टि्वशा शर्मा की डमी बनाकर उसे गिरिबाला सिंह के बंगले के उसी स्थान पर लटकाया, जहां टि्वशा फंदे पर झूल गई थी। कई पूछताछ और कई बार के रिक्रिएशन, थ्रीडी मैपिंग और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में क्या आया है, वो जल्द ही दुनिया के सामने उजागर हो जाएगा।

इससे पहले, एक्ट्रेस-मॉडल टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में सेवानिवृत्त जज और बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार 29 मई को दोपहर में सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को पांच दिन की रिमांड पर मांगा था, वहीं पहले से ही रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह की भी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध सीबीआई ने पेश किया था। न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत ने दो जून तक का रिमांड दे दिया।

सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टि्वशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत की प्रथम तल पर मौजूद सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। इससे पहले भोपाल के चार इमली स्थित सीबीआई आफिस में कागजी कार्यवाही हुई। इसके बाद मां और बेटे को दो अलग-अलग वाहनों में जिला अदालत ले जाया गया। जहां सीबीआई कोर्ट में पेश कर दिया।

देखें Live Updates

सीबीआई की रिमांड की मांग कोर्ट ने मान ली। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों को ही पांच-पांच दिन रिमांड पर रहना होगा। रिमांड के बाद फिर कोर्ट में पेश होंगे।

सीबीआई की रिमांड मांगने पर आरोपी पक्ष के वकील ने कोई विरोध नहीं किया। इससे दोनों को पांच-पांच दिन की रिमांड पर भेजा जा सकता है।

जज शोभना भलावे की कोर्ट में गिरिबाला और समर्थ सिंह एक ही कठघरे में खड़े दिखे। कोर्ट रूम मे कई वकील मौजूद।

सीबीआई ने गिरिबाला की रिमांड 5 दिन मांगी, वहीं समर्थ सिंह की रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की। दोनों आरोपियों की रिमांड को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई।

दोनों को दोपहर 1.40 बजे कोर्ट परिसर लाया गया। जहां से प्रथम पर मौजूद सीबीआई की विशेष अदालत में ले जाया गया।

सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले समर्थ सिंह को जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ।

अदालत के बाहर गहमा-गहमी

इधर, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के जिला अदालत पहुंचने से पहले ही मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस का भी भारी बंदोबस्त था। बड़ी संख्या में लोग भी आरोपियों को देखने के लिए कोर्ट परिसर पहुंचे थे।

गिरिबाला से 7 घंटे हुई पूछताछ

इससे पहले गुरुवार को गिरफ्तारी से पहले गिरिबाला सिंह से करीब 7 घंटे तक सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ की। वहीं पूरे घर की थ्रीडी मैपिंग भी हुई। गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप हैं। सीबीआई ने 25 मई की रात इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज की थी। 26 मई को बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई की टीम पहली बार पहुंची थी। जहां अधिकारियों ने दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद बेटे से भी पूछताछ की गई। टीम ने पूरे घर का मुआयना कर मौत वाली रात की स्थितियों, घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी भी हासिल की। खबर यह भी है कि मां और बेटे को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी।

Updated on:
02 Jun 2026 05:25 pm
Published on:
29 May 2026 01:31 pm