29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBI Custody में ‘Butter’ पढ़ रहा समर्थ सिंह, ट्विशा शर्मा केस में जापानी उपन्यास का कनेक्शन

Samarth Singh CBI Custody: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई हिरासत में जापानी क्राइम थ्रिलर किताब पढ़ने से समर्थ सिंह चर्चाओं में आ गए...। जानिए क्या है इस जापानी उपन्यास में...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 29, 2026

Twisha Sharma Murder Case

सीबीआई हिरासत में समर्थ सिंह जापानी क्राइम पर आधारित उपन्यास पढ़ रहा है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। (फोटो-पत्रिका)

Twisha Sharma Case- मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा (त्विषा) शर्मा केस में सीबीआई की हिरासत में पति समर्थ सिंह कड़ी पूछताछ के दौर से गुजर रहा है। भीतर से जो खबरें सामने आ रही है, उसके मुताबिक वो जापानी क्राइम थ्रिलर उपन्यास पढ़ रहा है, जिसका नाम 'Butter' है। उसके करीब रहने वालों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से ही वो बटर नामक पुस्तक को अपने साथ लेकर चल रहा है। जब भी समय मिलता है, वो आगे के पन्ने पलटने लगता है।

ट्विशा शर्मा केस में हर दिन नई परतें खुलती जा रही है। ट्विशा का पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह सीबीआई की हिरासत में हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों का शुक्रवार को भोपाल में आमना- सामना कराया जा सकता है और आमने-सामने बैठकर कई सवालों के जवाब पूछे जा सकते हैं।

आधी किताब पड़ चुका है समर्थ

बताया जा रहा है कि 22 मई को गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार वो इस किताब में खोया रहता है। वो अब तक इस किताब को लगभग आधी पढ़ चुका है। इसके साथ ही सीबीआई रिमांड के दौरान भी जब पूछताछ नहीं होती है तब बाकी के पन्नों को पलट लेता है। समर्थ के करीबी वकील दोस्तों के मुताबिक वो अपराध, मनोविज्ञान और न्याय व्यवस्था से जुड़ी पुस्तकें पढ़ने का शौकीन है। इसलिए कोई न कोई किताब पढ़ता रहता है।

क्या खास है जापानी किताब में

समर्थ इस समय जो किताब (Butter Japanese Novel) अपने साथ में लेकर चल रहा है, वो किताब जापान की बहुचर्चित कोंकात्सु किलर घटना से प्रेरित उपन्यास है। 2017 में प्रकाशित जापानी लेखिका असाको युजुकी (asako yuzuki) का चर्चित उपन्यास बटर जापान की बहुचर्चित कोंकात्सु किलर घटना से प्रेरित माना जाता है। इसकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। यह स्टोरी फूड ब्लागर और रसोइया मनाको काजी से जुड़ी है, जिस पर कई बड़े बिजनेसमैन की हत्या के आरोप लगे हैं। उस पर यह भी आरोप है कि वो स्वादिष्ट भोजन और भावनात्मक रिश्तों के माध्यम से पुरुषों को अपने प्रभाव में ले लेती थी। इसी किताब की कहानी में दिलचस्प यह है कि कहानी कि किरदार महिला पत्रकार जेल में कैद मनाको से संपर्क करती है और दोनों के बीच बातों का सिलसिला तेज होने लगता है। दोनों के बीच संवाद के माध्यम से अपराध, अकेलापन, समाज में महिलाओं की छवि और ह्यूमन साइकोलाजी की जटिल परते खुलने लगती है। इस कहानी का दिलचस्प पहलू यह भी है कि स्टोरी का मुख्य किरदार कई सनसनी खेज आरोपों के बावजूद अंततः अदालत में निर्दोष साबित होता है।

आज क्या-क्या हो सकता है

ट्विशा का पति समर्थ सिंह पहले से सीबीआई की हिरासत में हैं। उससे लगातार पूछताछ जारी है। बुधवार देर रात को जबलपुर हाईकोर्ट से गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज हो जाने के बाद गुरुवार को ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार को देर शाम गिरिबाला को मैनिट के गेस्ट हाउस में रखा है। रात को ही गिरिबाला को चार इमली स्थित सीबीआई आफिस ले जाया जहां उनसे पूछताछ की गई। शुक्रवार को सुबह से ही मैनिट परिसर में हलचल है। सीबीआई उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर मांग सकती है।

पत्रिका अपने पाठकों के लिए इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। हर पल की खबरें और वीडियो पत्रिका.कॉम के साथ ही पत्रिका के फेसबुक पेज, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी एक साथ प्रकाशित की जा रही हैं।