29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केसः पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला को 2 जून तक CBI रिमांड, अब होगी पूछताछ

Twisha Sharma Death Case- टि्वशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को सीबीआई ने विशेष अदालत में पेश किया...। देखें updates

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 29, 2026

Twisha Sharma Latest Update

जिला अदालत में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह वाहन से बाहर निकलते हुए। (फोटो अजय शर्मा)

Twisha Sharma Latest Update- एक्ट्रेस-मॉडल टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में सेवानिवृत्त जज और बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को दोपहर में सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को पांच दिन की रिमांड पर मांगा था, वहीं पहले से ही रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह की भी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध सीबीआई ने पेश किया था। न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत ने दो जून तक का रिमांड दे दिया।

सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टि्वशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत की प्रथम तल पर मौजूद सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। इससे पहले भोपाल के चार इमली स्थित सीबीआई आफिस में कागजी कार्यवाही हुई। इसके बाद मां और बेटे को दो अलग-अलग वाहनों में जिला अदालत ले जाया गया। जहां सीबीआई कोर्ट में पेश कर दिया।

देखें Live Updates

सीबीआई की रिमांड की मांग कोर्ट ने मान ली। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों को ही पांच-पांच दिन रिमांड पर रहना होगा। रिमांड के बाद फिर कोर्ट में पेश होंगे।

सीबीआई की रिमांड मांगने पर आरोपी पक्ष के वकील ने कोई विरोध नहीं किया। इससे दोनों को पांच-पांच दिन की रिमांड पर भेजा जा सकता है।

जज शोभना भलावे की कोर्ट में गिरिबाला और समर्थ सिंह एक ही कठघरे में खड़े दिखे। कोर्ट रूम मे कई वकील मौजूद।

सीबीआई ने गिरिबाला की रिमांड 5 दिन मांगी, वहीं समर्थ सिंह की रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की। दोनों आरोपियों की रिमांड को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई।

दोनों को दोपहर 1.40 बजे कोर्ट परिसर लाया गया। जहां से प्रथम पर मौजूद सीबीआई की विशेष अदालत में ले जाया गया।

सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले समर्थ सिंह को जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ।

अदालत के बाहर गहमा-गहमी

इधर, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के जिला अदालत पहुंचने से पहले ही मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस का भी भारी बंदोबस्त था। बड़ी संख्या में लोग भी आरोपियों को देखने के लिए कोर्ट परिसर पहुंचे थे।

गिरिबाला से 7 घंटे हुई पूछताछ

इससे पहले गुरुवार को गिरफ्तारी से पहले गिरिबाला सिंह से करीब 7 घंटे तक सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ की। वहीं पूरे घर की थ्रीडी मैपिंग भी हुई। गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप हैं। सीबीआई ने 25 मई की रात इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज की थी। 26 मई को बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई की टीम पहली बार पहुंची थी। जहां अधिकारियों ने दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद बेटे से भी पूछताछ की गई। टीम ने पूरे घर का मुआयना कर मौत वाली रात की स्थितियों, घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी भी हासिल की। खबर यह भी है कि मां और बेटे को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी।