भोपाल

‘झूठ बोल रही है ट्विशा की रिटायर्ड जज सास’, पिता का फूटा दर्द

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा का फूटा दर्द बोले- 'वो झूठ बोल रही हैं'।

3 min read
May 19, 2026
twisha sharma case

Twisha Sharma Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में सुर्खियां बना हुआ है। ट्विशा शर्मा की मौत को 7 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। ट्विशा के माता-पिता और भाई ट्विशा के शव का दोबारा दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने की बात पर अड़े हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। वहीं अब ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा है कि ट्विशा की सास झूठ बोल रही हैं।

झूठ बोल रही हैं ट्विशा की रिटायर्ड जज सास- पिता

ट्विशा शर्मा केस में मंगलवार को रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि ट्विशा नशे की आदी थी और मानसिक अस्थिरता से जूझ रही थी। गिरिबाला के इस बयान को ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला झूठ बोल रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब वो बेटी की मौत की खबर सुनकर भोपाल आए तो यहां-वहां भटकते रहे, कहीं पर भी जीरो पर FIR नहीं की गई। तब सिस्टम उनसे कहता रहा कि मामले को बैलेंस करके चल रहे हैं।

'ड्रग नहीं लेती थी ट्विशा'

ट्विशा शर्मा की बहन नैना शर्मा ने भी दिल्ली में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सास गिरिबाल के बयान को खारिज किया है। नैना शर्मा ने कहा है कि उनकी बहन ऐसी नहीं थी वो किसी तरह की ड्रग नहीं लेती थी। वह सुलझी हुई लड़की थी। यदि ट्विशा की सास के पास कोई कोई प्रूफ है तो दें। सास तो पूर्व न्यायाधीश रह चुकी हैं, पति वकील हैं। वे सबूत दें कि मेरी बहन ड्रग्स लेती थी। नैना ने कहा कि ट्विशा कई शहरों में रही है, यदि ऐसा होता तो ये सब परिवार को जानकारी होती।

7 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

7 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही उसके मायके वाले पति व ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के मायके वालों की मांग है कि दिल्ली एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए, वो अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इसके कारण ट्विशा के शव का 7 दिनों बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।

12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश व भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सास-पति पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले में गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह को बीते शुक्रवार देर शाम भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं पति समर्थ सिंह अभी भी फरार है जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा खुलासा, बड़ी बहू का भी हो चुका तलाक ! सास ने बताई वजह
Published on:
19 May 2026 05:54 pm
Also Read
View All