
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 30 जून तक बढ़ा दी है। बीते दिन दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। सुनवाई दोपहर 12 से 3 बजे तक चली।
सास गिरिबाला ने जेल में इस मामले से जुड़ी खबरें काटकर अखबार देने पर आपत्ति भी जताई। साथी मीडिया में छप रहे परिजनों के बयानों पर रोक की मांग की। वहीं ट्विशा के परिजनों ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिलाने की मांग रखी।
बीते दिन कोर्ट मे सुनवाई के दौरान टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने टि्वशा के बैंक अकाउंट की जांच करने की भी मांग की है। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि पता लगाया जाए कि टि्वशा ने 7 लाख रुपए कहां खर्च किए हैं। कोर्ट में दिए गए आवेदन में 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच की मोबाइल टावर लोकेशन निकलवाने के लिए भी कहा गया है।
इतना ही नहीं समर्थ की ओर से कहा गया है कि टि्वशा के पर्स में मिली वोक्सवैगेन कार की चाबी किसकी है ? इसकी भी पूरी तरह से जांच की जाए। इन सभी मुद्दों पर कोर्ट में 27 जून को सुनवाई की जाएगी।
पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह ने जज के सामने जेल में दिए जाने वाले अखबारों को लेकर आपत्ति जताई। वकील शुभांग दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि- गिरिबाला सिंह ने जज के सामने आपत्ति जताते हुए बताया कि उन्हें जेल में जो हिंदी और अंग्रेजी के अखबार दिए जा रहे हैं, उनमें से ट्विशा केस से जुड़ी खबरों को काट दिया जा रहा है।
उन्होंने अदालत से मांग की है कि उन्हें पूरा अखबार पढ़ने के लिए दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जेल में वकील से मिलने के लिए समय बढ़ाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि मामले की प्रकृति को देखते हुए कानूनी सलाह के लिए अधिक समय की आवश्यकता है इसलिए वकीलों से मुलाकात की 20 मिनट की समय-सीमा को बढ़ाया जाए।
कोर्ट में पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा के परिवारवालों की ओर से मीडिया में दिए जा रहे बयानों को लेकर आपत्ति जताई है। ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि- गिरिबाला सिंह ने अदालत के समक्ष आपत्ति जताते हुए कहा है कि ट्विशा के परिवार के लोग मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं, इस संबध में अदालत जरूरी दिशा निर्देश जारी करे जिससे की सार्वजनिक रूप से हो रही बयानबाजी बंद हो।
टि्वशा मामले इस मामले में बड़ा अपडेट ये है कि सीबीआई को भी अभी तक टि्वशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि अभी तक सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली थी कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट में टि्वशा के वकीलों की तरफ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गई लेकिन सीबीआई का कहना है कि अभी तक हमारे पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है।