भोपाल

ट्विशा केस- समर्थ ने पूछा था- ‘तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो, यह किसका बच्चा है?’, जांच में अहम खुलासा

CBI Twisha Case- ट्विशा की प्रेग्नेंसी थी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, सीबीआई जांच पूर्णता की कगार पर, पत्नी से स्पष्ट शब्दों में सवाल किया कि यह बच्चा किसका
2 min read
Jun 06, 2026
Twisha Sharma
Twisha Sharma - ट्विशा शर्मा केस में एम्स के डॉक्टर्स के बयान लिए- Source Patrika.com

Twisha Sharma- फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच पूर्णता की कगार पर पहुंच चुकी है। यह केवल दहेज मौत का मामला ही नहीं है बल्कि अन्य कई एंगल भी जुड़े हुए हैं, यह साफ हो गया है। ट्विशा के डिप्रेशन की वजह, ड्रग्स लेने के आरोप आदि की भी सीबीआई ने पड़ताल की है। अब तक की जांच में यह भी स्पष्ट हो चुका है कि समर्थ और ट्विशा के बीच प्रेग्नेंसी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी थी। सीबीआई की पूछताछ में यह खुलासा हो गया है कि समर्थ सिंह ने पत्नी से स्पष्ट शब्दों में सवाल किया था कि यह बच्चा किसका है! इस घटना के बाद दोनों के संबंधों में ऐसी खटास आई कि फिर कभी भी स्थिति सामान्य नहीं रही। इसका अंजाम बेहद खतरनाक हुआ और कथित रूप से ट्विशा ने फांसी लगा ली।

केस की कड़ियां जोड़कर इसे अंतिम रूप देने में विशेषज्ञों की राय भी

केंद्रीय जांच एजेंसी ने ट्विशा की संदिग्ध मौत के अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी कर ली है। अब चार्जशीट बनाने की तैयारी चल रही है जिसके लिए केस से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा रहीं हैं। आरोपियों के बयानों का मिलान, वारदात से संबंधित सभी सबूत, फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि के तथ्य जोड़े जा रहे हैं। सीबीआई के अधिकारी केस की कड़ियां जोड़कर इसे अंतिम रूप देने में विशेषज्ञों की राय भी ले रहे हैं।

Twisha Sharma pregnancy was the biggest controversy

दोनों के बीच झगड़े की सबसे बड़ी वजह

सीबीआई की जांच में इस केस की अहम परतें खुल चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि ट्विशा की प्रेग्नेंसी पर समर्थ सिंह ने सवाल उठाया था। दोनों के बीच झगड़े की यह सबसे बड़ी वजह थी। समर्थ सिंह ने ट्विशा से स्पष्ट पूछा था कि यह किसका बच्चा है? इस प्रश्न पर ट्विशा क्षुब्ध हो गई थी। उन्होंने अपनी मां को भी यह बात बताई। मां ने ट्विशा से इसे इग्नोर करने को कहा तब भी वह शांत नहीं रह सकी।

Twisha Sharma

प्रेग्नेेंसी पर विवाद इतना बढ़ा कि ट्विशा ने कथित आत्मघाती कदम उठा लिया

जांच अधिकारियोें के अनुसार पूछताछ और डिजिटल एविडेंस ने इस तथ्य को पूर्णत: स्पष्ट भी कर दिया है। प्रेग्नेेंसी पर उठा विवाद इतना बढ़ा कि आखिरकार ट्विशा ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया। सीबीआई की जांच में आपसी सहमति से गर्भपात कराने की बात भी शामिल है।

Updated on:
06 Jun 2026 10:22 am
Published on:
06 Jun 2026 09:28 am