भोपाल

UGC NET 2024 के लिए आवेदन की तारीख बदली, जून की इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरी डिटेल्स

UGC NET 2024: आवेदन में त्रुटि सुधार 16 तक, करेक्शन विंडो ओपन, जून में होगा एग्जाम

2 min read
May 13, 2024

UGC NET 2024: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) नेट-2024 के लिए आवेदन की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 15 मई तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 मई थी। इसके तहत फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कि ओर से यूजीसी नेट 18 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह 16 जून को होने वाली थी। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित है।

कई अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना चाहते थे। इस वजह से नेट की तारीख को आगे बढ़ाया गया। जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की पात्रता के अलावा इस बार पीएचडी में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार से नेट के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी।

पहले यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाती थी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई ब्रेक नहीं रहेगा। यूजीसी नेट के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 1150 रु. और ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 600 रु. है। एससी व एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 325 रुपए है।

परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों आवेदन मंगाए गए थे। इस आवेदन में त्रुटी सुधार 16 मई तक किए जा सकते हैं। आवेदन में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल और मोबाइल के अलावा किसी भी जानकारी को बदला जा सकता है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिसिन साइंस (एनबीईएमएस) की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके रिजल्ट 15 जुलाई को जारी होंगे। मेडिकल कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। देशभर में नीट पीजी के लिए 259 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे।

सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश में 90.58% बच्चे पास हुए हैं। कुल 93.6 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, वहीं लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। इस साल 94.75% लड़कियां पास हुई हैं. बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए हैं। सीबीएसई 12वीं में 87.98% पास छात्र और छात्राएं पास हुए हैं।

Published on:
13 May 2024 03:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर