भोपाल

UGC NET 2023: UGC NET एग्जाम की आंसर की जारी, इस लिंक की मदद से करें चेक

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर सत्र की परीक्षा की आसंर सीट जारी कर दी है....
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2024, 11:40 AM IST
3_1.jpg
ugc net answer key

UGC NET 2023 December Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर सत्र की परीक्षा की आसंर सीट जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 लिखित परीक्षा 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था. उम्मीदवार 3 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति उठाए जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों की ओर से उठाई गईं आपत्तियों की एक्सपर्ट्स समीक्षा करेंगे। जिसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

ऐसे चेक करें आंसर सीट

Step 1: सबसे पहले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
Step 2: अब उम्मीदवार होम पेज पर मौजूद यूजीसी नेट दिसंबर उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
Step 4: फिर उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
Step 5: इसके बाद उम्मीदवार आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
Step 6: अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Published on: