भोपाल

एमपी कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति, नाराज नेता को मनाने बना दिया अध्यक्ष

Noori Khan मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति की गई है।

less than 1 minute read
Nov 20, 2024
Noori Khan

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति की गई है। प्रदेश की एक नाराज महिला नेता को मनाने के लिए उन्हें अहम पद दिया गया है। उज्जैन की महिला नेता नूरी खान को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने यह नियुक्ति की है। महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के साथ ही नूरी खान को सदस्यता अभियान का प्रभारी भी नियु​क्त किया गया है।

उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान पार्टी फोरम पर बेहद सक्रिय रहती थीं लेकिन कुछ दिनों से वे नाराज चल रहीं थीं। राहुल गांधी के उज्जैन दौरे के ऐन पहले उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। नूरी खान को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद की चाहत थी जोकि पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।

नूरी खान की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान प्रभारी का भी दायित्व दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर