भोपाल

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारी, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारी, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात

2 min read
Aug 23, 2018
Breaking: केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारी, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात

भोपाल। केंद्र सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सहायक के आत्महत्या करने के बाद अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिछले दो दिनों में यह दूसरी बड़ी वारदात है।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खुद को गोली मार ली। रातभर इलाज चलने के बाद अल सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पिछले दो दिनों में यह दूसरी घटना है जब दो केंद्रीय मंत्री के स्टाफ ने खुदकुशी की हो।

डायल 100 में निकाली रिवाल्वर और मार ली गोली
उमा भारती के पीएसओ राममोहन दंडोतिया है, जो एसबी शाखा में पदस्थ थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग पीएसओ उमा भारती थी। वारदात बुधवार देर रात को करीब 12 बजे के आसपास की है। जब कमलना नगर थाने की डायल 100 को उनकी पत्नी ने फोन किया था। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस की एफआरवी वहां पहुंची और दोनों को थाने लेकर आने लगी तो रास्ते में नेहरू नगर चौराहे के पहले स्थित एक स्कूल के पास दंडोतिया ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और अपने सिर में गोली मार ली।

गंभीर रूप से घायल राममोहन दंडोतिया को पास ही के हजेला अस्पताल ले जाया गया। रात में इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री तोमर के सहायक ने की आत्महत्या
इससे पहले 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सहायक ने भी आत्महत्या कर ली। उनका सहायक कुंदन सिंह (31) लक्ष्मीबाई नगर में रहता था। उसने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वो तोमर का निजी सहायक था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

दिग्विजय सिंह ने किया पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मर्द बनो, हमारी कामयाबी स्वीकारो

Updated on:
23 Aug 2018 03:49 pm
Published on:
23 Aug 2018 10:35 am
Also Read
View All