भोपाल

शराबबंदी पर फिर हुंकार भरेंगी उमा भारती, इस दिन बड़े आंदोलन का किया ऐलान

उमा भारती आने वाली 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से एक बार फिर शराबबंदी को लेकर पथ संचालन शुरु करेंगी।

less than 1 minute read
शराबबंदी पर फिर हुंकार भरेंगी उमा भारती, इस दिन बड़े आंदोलन का किया ऐलान

भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री शराबबंदी को लेकर अकसर विरोध दर्ज कराती रहती हैं। कई बार तो इस मसले पर वो अपनी ही सरकार को आड़े हाथ ले चुकी हैं। इसी के चलते पिछले दिनों वो एक शराब दुकान पर पत्थर बरसाती हुई भी नजर आईं थीं, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद उन्होंने शराबबंदी पर अपने विरोध को शांत कर दिया था। लेकिन, अब एक बार फिर खबर सामने आई है कि, उमा भारती शराबबंदी के लिए एक बार फिर बड़ी मुहिम चलाने जा रही हैं।

आपको बता दें कि, प्रदेश भाजपा के चोटी के नेताओं में से एक उमा भारती आने वाली 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से एक बार फिर शराबबंदी को लेकर पथ संचालन शुरु करेंगी। दो अक्टूबर को सरकार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। पूर्व सीएम आंदोलन का भी काम करेंगी। बता दें कि, ये जानकारी उमा ने खुद अपने ट्विटर हैडल से जारी की है।


पथ संचलन से शराबबंदी का विरोध

अपने पथ संचालन का आगाज वो राजधानी भोपाल में स्थित कर्फ़्यू वाली माता और काली मंदिर में आरती के बाद नीलम पार्क तक पथ संचालन करेंगी। इस दौरान उमा भारती शराबबंदी के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन भी रखेंगी। पथ संचालन के बाद सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगी। उमा भारती शराब बंदी के लिए पथ संचालन को आंदोलन के रूप में पेश करेंगी। उमा भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश को शराब और नशे को नहीं पनपने देंगी, यही हमारा संकल्प है।

घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Updated on:
29 Sept 2022 11:55 am
Published on:
29 Sept 2022 11:53 am
Also Read
View All